भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया

भारत ने मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया
Modified Date: November 29, 2022 / 08:17 pm IST
Published Date: October 21, 2022 4:00 pm IST

बालासोर, 21 अक्टूबर (भाषा) भारत ने शुक्रवार को देश में ही विकसित नयी पीढ़ी की मध्यम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल ‘अग्नि प्राइम’ का ओडिशा के तट से सफल परीक्षण किया। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि मिसाइल एपीजे अब्दुल कलाम आयलैंड स्थित सचल लांचर से पूर्वाह्न नौ बजकर 45 मिनट पर दागी गई।

सूत्रों ने बताया कि ठोस ईंधन युक्त मिसाइल ने तय सभी मानकों को परीक्षण के दौरान प्राप्त किया।

अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल के पूरे रास्ते की निगरानी राडार से की गई और दूरमापी उपकरण विभिन्न स्थानों पर लगाए गए थे।

उन्होंने बताया कि यह मिसाइल एक हजार से दो हजार किलोमीटर तक के लक्ष्य को भेद सकती है।

सूत्रों ने बताया कि इस मिसाइल का पिछला परीक्षण गत 18 दिसंबर को एपीजे अब्दुल कलाम आयलैंड से ही किया गया था, जो सफल रहा था।

भाषा धीरज नरेश

नरेश


लेखक के बारे में