Ganja Seized In Rajnandgaon: पुलिस को देखते ही गाड़ी छोड़कर फरार हुए युवक, जांच में वाहन के अंदर मिली चौंकाने वाली चीज, देखकर पुलिस भी रह गई हैरान
Ganja Seized In Rajnandgaon: राजनांदगांव पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है।
Ganja Seized In Rajnandgaon/Image Credit: IBC24.IN
- राजनांदगांव पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गैंग का खुलासा हुआ है।
- पुलिस ने ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही 41.195 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है।
- पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
Ganja Seized In Rajnandgaon: राजनांदगांव: छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस और एनसीबी की संयुक्त कार्रवाई में अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। पुलिस ने ओडिशा से उत्तरप्रदेश ले जाई जा रही 41.195 किलोग्राम गांजा की खेप जब्त की है। गांजा, टाटा योद्धा पिकअप और मोबाइल फोन सहित कुल 28.65 लाख से अधिक का मशरूका बरामद किया गया है। हालांकि पुलिस की घेराबंदी देख तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस को एनसीबी रायपुर से सूचना मिली थी कि, ओडिशा के मलकानगिरी-कोरापुट क्षेत्र से भारी मात्रा में गांजा टाटा योद्धा पिकअप में भरकर राजनांदगांव होते हुए आगरा ले जाया जा रहा है। (Ganja Seized In Rajnandgaon) सूचना मिलते ही नेशनल हाईवे स्थित गुरुद्वारा चौक के पास संयुक्त टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही संदिग्ध वाहन करीब 300 मीटर पहले रुक गया और उसमें सवार दो तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले।
पुलिस ने जब्त किया 28 लाख का सामान
Ganja Seized In Rajnandgaon: तलाशी के दौरान वाहन की सीट के नीचे और पीछे छिपाकर रखे गए 36 पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 41.195 किलोग्राम गांजा मिला। वाहन से एक ओप्पो मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। बरामद गांजा की कीमत 20.59 लाख आंकी गई है, जबकि वाहन और मोबाइल समेत कुल जब्ती 28.65 लाख की है। मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए राजनांदगांव पुलिस एवं एनसीबी की संयुक्त टीम कार्रवाई कर रही है।
इन्हें भी पढ़ें:-
- Heavy Rain Red Aler Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में ‘रेड अलर्ट’ जारी.. इन पांच जिलों में भयंकर बारिश की चेतावनी, आसमान में छाये है बेहद घने बादल
- Ryan ten Doeschate Resigns: वनडे वर्ल्डकप से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका.. असिस्टेंट कोच ने दे दिया इस्तीफा, जान लें क्या है इसकी वजह
- Guru Purnima 2026: “गुरु तत्व ही आदि, गुरु तत्व ही अनंत”! जान लें, कल गुरु पूर्णिमा पर यह छोटी सी चूक भी कर देगी पूजा निष्फल!”

Facebook


