Chhattisgarh Sports Conclave 2026: संपन्न हुआ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, सीएम विष्णुदेव साय ने की शिरकत, कहा, ‘राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर’

मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने छत्तीसगढ़ के पहले स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव में खेल अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए उत्कृष्ट खेल मिशन के तहत ₹100 करोड़ के प्रावधान की जानकारी दी।

Chhattisgarh Sports Conclave 2026: संपन्न हुआ स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव, सीएम विष्णुदेव साय ने की शिरकत, कहा, ‘राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीर’

Chhattisgarh Sports Conclave 2026 || Image- Vishnu Deo Sai Twitter

Modified Date: July 28, 2026 / 09:37 pm IST
Published Date: July 28, 2026 9:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • उत्कृष्ट खेल मिशन के लिए सौ करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • खेलो इंडिया पदक विजेताओं को प्रोत्साहन राशि वितरित की गई।
  • पहला स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव खेल विकास का नया रोडमैप बनेगा।

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव के समापन सत्र में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि वितरित की। (Chhattisgarh Sports Conclave 2026) मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में खेलों और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए सरकार गंभीरता से काम कर रही है और उत्कृष्ट खेल मिशन के तहत इस वर्ष 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

खेलों के विकास में मील का पत्थर बनेगा कॉन्क्लेव

मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉन्क्लेव में देशभर से आए खेल विशेषज्ञों, खिलाड़ियों और प्रशासकों ने खेल प्रतिभाओं की खोज, प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना को मजबूत करने पर महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। इन सुझावों से राज्य की खेल नीति को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि हाल ही में प्रदेश के 156 उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सूची को मंजूरी दी गई है, जिन्हें भविष्य में सरकारी नौकरी में लाभ मिलेगा।

बस्तर और सरगुजा ओलंपिक का भी किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर मंच देने के लिए राज्य में बस्तर ओलंपिक, सरगुजा ओलंपिक और खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स जैसे बड़े आयोजन किए गए। (Chhattisgarh Sports Conclave 2026) बस्तर ओलंपिक में करीब 4 लाख और सरगुजा ओलंपिक में लगभग 3.5 लाख खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

सुझावों के आधार पर बनेगी नई कार्ययोजना

उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉन्क्लेव से मिले सुझावों के आधार पर खेलों के विकास के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही खेल प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण देने की दिशा में सरकार काम कर रही है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

पदक विजेताओं को मिली प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में पदक जीतने वाले 11 खिलाड़ियों और 3 टीमों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने 3 स्वर्ण, 10 रजत और 6 कांस्य, कुल 19 पदक जीते थे। (Chhattisgarh Sports Conclave 2026) सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं को 2 लाख रुपये, रजत पदक विजेताओं को 1.5 लाख रुपये और कांस्य पदक विजेताओं को 1 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी। वहीं महिला फुटबॉल टीम को 22 लाख रुपये, पुरुष फुटबॉल टीम को 16.5 लाख रुपये और पुरुष हॉकी टीम को 9 लाख रुपये की राशि प्रदान की गई।

इन्हें भी पढ़ें:

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, 40 नए प्रीमियम होटल जोड़े

विदेश सचिव मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के ‘सेंट्रल पार्टी स्कूल’ के उपाध्यक्ष से मुलाकात की

20 साल बाद चार मैचों की श्रृंखला के लिये पाकिस्तान पहुंची कोरियाई हॉकी टीम

तमिलनाडु में मोंटेक सिंह अहलूवालिया की अध्यक्षता में समिति गठित, राजस्व बढ़ाने के उपाय सुझाएगी

प्रधानमंत्री की पोस्ट हटाने के बाद मेटा के अधिकारी तलब; सरकार ने कंपनी का स्पष्टीकरण ‘खारिज’ किया


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown