भारत टैक्सी को ओला, उबर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा : अमित शाह

भारत टैक्सी को ओला, उबर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा : अमित शाह

भारत टैक्सी को ओला, उबर से कड़ी प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा : अमित शाह
Modified Date: April 1, 2026 / 07:39 pm IST
Published Date: April 1, 2026 7:39 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) सहकारिता मंत्री अमित शाह ने बुधवार को राज्यसभा को बताया कि सरकार समर्थित सहकारी परिवहन मंच भारत टैक्सी को शुरुआती दौर में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है, जिनमें ओला और उबर जैसी निजी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा शामिल है।

सहकारिता मंत्री शाह ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि ‘‘ई-गवर्नेंस टूल’’ के साथ-साथ कल्याण और जागरूकता, प्रशिक्षण और बेहतर उपयोगकर्ता अनुभव के माध्यम से इन्हें दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बहुराज्य सहकारी सोसाइटी अधिनियम, 2002 के तहत पंजीकृत भारत टैक्सी की स्थापना छह जून 2025 को सहकारिता के क्षेत्र में काम करने वाले राष्ट्रीय स्तर के 8 संस्थानों द्वारा की गई है जिसे आधिकारिक रूप से पांच फरवरी 2026 को शुरू किया गया।

उन्होंने बताया कि 23 मार्च 2026 तक, भारत टैक्सी से लगभग 4.31 लाख चालक- भागीदार जुड़े हैं। ये सेवाएं वर्तमान में दिल्ली राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और अहमदाबाद, राजकोट एवं सूरत सहित गुजरात के चुनिंदा शहरों में मुहैया की जा रही हैं।

भारत टैक्सी की योजना अगले तीन साल में देश भर में छोटे शहरों के साथ-साथ जिला और तहसील स्तरों पर सेवा विस्तार करने की है।

भारत टैक्सी का लक्ष्‍य लोगों को सुरक्षित और किफायती यात्रा विकल्प प्रदान करते हुए चालकों के लिए उचित और पारदर्शी आय सुनिश्चित करना, कमीशन-आधारित शोषण को खत्म करना, भागीदारी को बढ़ावा देना और सामाजिक सुरक्षा लाभों तक पहुंच प्रदान करना है।

भाषा

अविनाश सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में