भारतीय जवानों ने उड़ा दी 6 पाकिस्तानी चैकियां, एहतियातन खाली करवाए गांव

भारतीय जवानों ने उड़ा दी 6 पाकिस्तानी चैकियां, एहतियातन खाली करवाए गांव

भारतीय जवानों ने उड़ा दी 6 पाकिस्तानी चैकियां, एहतियातन खाली करवाए गांव
Modified Date: November 29, 2022 / 08:56 pm IST
Published Date: September 19, 2017 5:23 am IST

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पिछले 5 दिनों से जारी पाकिस्तानी गोलाबारी का भारतीय जवानों ने 6 पाकिस्तानी चौकियों को तबाह कर जवाब दिया। सीमा सुरक्षा बल ने कल एक गोले के बदले तीन गोले दाग कर पाक की छह चैकियों निस्तेनाबूत कर दी। भारत की जवाबी कार्रवाई से सदमें में आई पाकिस्तानी सेना सोमवार के दिन भारतीय क्षेत्रों में गोलाबारी नहीं कर पाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभी तक हुई गोलाबारी में किसी भी नागरिक के घायल होने की खबर नहीं है। लेकिन सीमा क्षेत्र के पास बसे ग्रामिणों में दहशत का माहौल बना हुआ।

11 भारतीय जवानों को मारने का पाकिस्तान का दावा झूठ: भारतीय सेना

भारत ने पाकिस्तान की हरकतों के चलते एहतियातन सीमा क्षेत्र से सटे गांवों के लोगों को पीछे हटा दिया। मिली जानकारी के अनुसार पिछली रात आरएसपुर, अब्दुल्लियां, कोरोटाना खुर्द व साथ लगे कुछ इलाके के लोगों को यहां से चले जाने का आग्रह किया। बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे गांव छोड़कर अपने रिश्तेदारों या सुरक्षित स्थानों की ओर चले गए। इन गांवों के कुछ घरों में अब केवल पुरूष मात्र ही बचे है। 

वाघा-अटारी सीमा: बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान पाक दर्शकों ने भारतीय जवानों पर फेंका पत्थर


लेखक के बारे में