सिंगापुर में भारतीय मूल का व्यक्ति बैंक दस्तावेजों में जालसाजी के आरोप में जेल भेजा गया

सिंगापुर में भारतीय मूल का व्यक्ति बैंक दस्तावेजों में जालसाजी के आरोप में जेल भेजा गया

सिंगापुर में भारतीय मूल का व्यक्ति बैंक दस्तावेजों में जालसाजी के आरोप में जेल भेजा गया
Modified Date: April 11, 2026 / 04:24 pm IST
Published Date: April 11, 2026 4:24 pm IST

(गुरदीप सिंह)

सिंगापुर, 11 अप्रैल (भाषा) सिंगापुर में भारतीय मूल के एक व्यक्ति को अपने ग्राहकों के बैंक दस्तावेजों में जालसाजी करने के आरोप में सात सप्ताह की जेल की सजा सुनाई गई। आरोपी ऐसा इसलिए कर रहा था ताकि वह उन्हें जो बीमा पॉलिसियां ​​बेच रहा था, वे प्रभावी हो सकें।

विजेंद्रन तानापाल (38) ने यहां एक बैंक में संपत्ति नियोजन प्रबंधक के रूप में काम करते हुए दो जापानी ग्राहकों से जुड़े जालसाजी के दो आरोपों में संलिप्तता की बात स्वीकार की।

तानापाल को बृहस्पतिवार को सजा सुनाते समय उसके अन्य जापानी ग्राहकों से जुड़े ऐसे कई अन्य आरोपों पर भी विचार किया गया।

मीडिया में आयी खबर के अनुसार, तानापाल की जमानत राशि 15,000 सिंगापुर डॉलर तय की गई है और वह 31 जुलाई से अपनी सजा काटना शुरू करेगा।

डीबीएस बैंक में अपनी नौकरी के तहत तानापाल ने मुख्य रूप से जापानी ग्राहकों को लक्षित करते हुए मनुलाइफ बीमा पॉलिसियां बेचीं।

तानापाल ने 2017 में अपने बिक्री लक्ष्य को पूरा करने के लिए ये अपराध किए। उसने अपने ग्राहकों के बैंक दस्तावेजों में हेराफेरी की ताकि वह उन्हें जो बीमा पॉलिसियां ​​बेच रहा था, वे प्रभावी हो सकें।

भाषा

शुभम माधव

माधव


लेखक के बारे में