भारत की कूटनीतिक जीत : युद्ध की धमकी देने वाला चीन डोकलाम से हटाएगा सेना
भारत की कूटनीतिक जीत : युद्ध की धमकी देने वाला चीन डोकलाम से हटाएगा सेना
डोकलाम विवाद पर भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत हुई है। डोकलाम पर चीन झुकने को मजबूर हुआ है। भारत-चीन के बीच बातचीत के जरिए डोकलाम विवाद सुलझ गया है। भारत और चीन डोकलाम से सेना हटाने तैयार हो गए हैं। विदेश मंत्रालय ने प्रेस रीलिज जारी कर ये जानकारी दी है। दोनों देश धीरे-धीरे डोकलाम से सेना हटाएंगे। 2 महीने से दोनों देशों के बीच बातचीत चल रह थी।
विदेश मंत्रालय ने ये भी कहा है, कि चीन से कूटनीतिक बातचीत जारी है। हालांकि चीन की तरफ से भारत की सेना हटने की बात तो कही गई है लेकिन चीन ने ये भी साफ किया है, कि उसकी सेना लगातार डोकलाम में पेट्रोलिंग करती रहेगी। बता दें, कि 3 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन दौरे पर जाने वाले हैं और उनके दौरे से पहले ही ये विवाद सुलझ गया है।

Facebook


