भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत: राहुल गांधी
भारत के युवा देश की सबसे बड़ी ताकत: राहुल गांधी
प्रयागराज, आठ अगस्त (भाषा) लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि भारत के युवा इस देश की सबसे बड़ी ताकत है और इनकी संभावना दुनिया में बेजोड़ हैं।
राहुल ने यहां केपी ग्राउंड में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, “आप भारत की ताकत और गर्व हो। जब मैं यह कहता हूं, मैं हर भारतीय नागरिक के बारे में बात कर रहा हूं।”
उन्होंने कहा, “मैं आज शाम आपसे आपके दर्द, डेटा और दौलत के बारे में बात करना चाहता हूं।”
राहुल ने कहा कि भारत के 40 करोड़ युवा इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं और अमेरिका, चीन व रूस की तुलना में देश के युवाओं का कोई जवाब नहीं है।
उन्होंने देश में शैक्षणिक योग्यता के मूल्य को लेकर भी चिंता व्यक्त की और कहा कि आज भारत में शिक्षा का प्रमाण पत्र का कोई मतलब नहीं है क्योंकि ये आपको नौकरी नहीं दे सकते।
इस कार्यक्रम में भारी संख्या में प्रतियोगी छात्र-छात्राएं कार्यक्रम स्थल पर बारिश का पानी और कीचड़ होने के बावजूद एकत्रित हुए।
भाषा राजेंद्र जितेंद्र
जितेंद्र

Facebook


