शक्तिशाली हथियार प्रणाली से लैस स्वदेशी पोत ‘महेंद्रगिरि’ नौसेना को सौंपा गया
शक्तिशाली हथियार प्रणाली से लैस स्वदेशी पोत ‘महेंद्रगिरि’ नौसेना को सौंपा गया
नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) अत्याधुनिक हथियार प्रणाली और उन्नत सेंसर से लैस स्वदेशी ‘स्टेल्थ फ्रिगेट’ महेंद्रगिरि को भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नीलगिरि श्रेणी (प्रोजेक्ट 17ए) का छठा पोत 30 अप्रैल को मुंबई स्थित मजगांव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएसएल) पर सौंप दिया गया।
अधिकारियों ने कहा कि नौसेना को एक और उन्नत पोत सौंपा जाना युद्धपोत डिजाइन और निर्माण में आत्मनिर्भरता हासिल करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण ‘‘मील का पत्थर’’ है।
रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रोजेक्ट 17ए फ्रिगेट बहुउद्देशीय पोत हैं जिन्हें समुद्री क्षेत्र में वर्तमान और उभरती चुनौतियों से निपटने के लिए डिजाइन किया गया है।’’
उन्होंने बताया कि ‘महेंद्रगिरि’, एमडीएसएल में निर्मित इस श्रेणी का चौथा जहाज है।
युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो (डब्ल्यूडीबी) द्वारा डिजाइन किए गए ‘पी17ए’ पोत युद्ध क्षमता में एक ‘‘पीढ़ीगत छलांग’’ को दर्शाते हैं।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


