Gautam Adani at Ajmer Sharif Dargah: गौतम अडानी ने पत्नी संग अजमेर शरीफ दरगाह पर चढ़ाई चादर, देखें वीडियो
Gautam Adani Hazrat at Khwaja Gharib Nawaz in Ajmer: उद्योगपति गौतम अदाणी ने अजमेर में हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत की

Hazrat Khwaja Gharib Nawaz in Ajmer, image source: ANI
- गरीब नवाज की 11वीं सदी की सूफी दरगाह पर जियारत की
- गौतम अदाणी ने अजमेर शरीफ में प्राप्त आशीर्वाद के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त की
- अदाणी परिवार की ओर से एक विशेष शुद्ध शाकाहारी लंगर भी तैयार किया गया
जयपुर: Gautam Adani offered chadar at Ajmer Sharif Dargah, उद्योगपति गौतम अदाणी ने शनिवार को अजमेर में दरगाह शरीफ हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की 11वीं सदी की सूफी दरगाह पर जियारत की। उनके साथ उनकी पत्नी प्रीति अदाणी, भाई राजेश अदाणी और उनकी पत्नी शिलिन अदाणी भी थीं।
हाजी सैयद सलमान चिश्ती ने गौतम अदाणी को उनके असाधारण नेतृत्व, दूरदर्शी योगदान, परोपकारी पहल और मानवीय कारणों के प्रति अटूट समर्पण को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित 'वैश्विक शांति पुरस्कार' से सम्मानित किया।
Gautam Adani offered chadar at Ajmer Sharif Dargah, चिश्ती ने एक बयान में कहा, 'हजरत ख्वाजा गरीब नवाज ने सार्वभौमिक प्रेम, मानवता की सेवा और शांति का संदेश दिया। गौतम अदाणी जी और उनके परिवार ने लाखों लोगों की भलाई के लिए अपनी अथक प्रतिबद्धता के माध्यम से इन सिद्धांतों को अपनाया है।’’
#WATCH | Rajasthan | Adani Group Chairperson Gautam Adani, along with his wife Priti Adani, offered chadar at Ajmer Sharif Dargah, in Ajmer. pic.twitter.com/hKw56bi62B
— ANI (@ANI) February 15, 2025
उन्होंने कहा, ‘‘हम समुदायों के उत्थान, वंचितों को सशक्त बनाने और एक अधिक शांतिपूर्ण और समृद्ध दुनिया में योगदान देने में उनकी निरंतर सफलता के लिए अपनी हार्दिक प्रार्थनाएं व्यक्त करते हैं।'
उन्होंने कहा कि गौतम अदाणी ने अजमेर शरीफ में प्राप्त आशीर्वाद के लिए अपनी गहरी कृतज्ञता और श्रद्धा व्यक्त की तथा उन्होंने नैतिक नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के मार्गदर्शन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व पर जोर दिया। अदाणी परिवार की ओर से एक विशेष शुद्ध शाकाहारी लंगर भी तैयार किया गया और दरगाह अजमेर शरीफ में उपस्थित हजारों साधकों के लिए परोसा गया।
अदाणी परिवार की यात्रा का समापन भारत की प्रगति, वैश्विक सद्भाव और सामूहिक समृद्धि के लिए विशेष दुआ-ए-खैर (कल्याण की प्रार्थना) के साथ हुआ, जिसने आध्यात्मिक ज्ञान और जिम्मेदार नेतृत्व के बीच स्थायी संबंध को मजबूत किया।
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: उन्होंने हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह पर जियारत की और आध्यात्मिक आशीर्वाद प्राप्त किया।
लेखक के बारे में
डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगोष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com
और भी पढ़ें...Web Title: Industrialist Gautam Adani pays obeisance at the dargah of Hazrat Khwaja Gharib Nawaz in Ajmer

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm