देहरादून के नारी निकेतन में संवासिनी ने आत्महत्या की, महिला आयोग ने गहन जांच के निर्देश दिए
देहरादून के नारी निकेतन में संवासिनी ने आत्महत्या की, महिला आयोग ने गहन जांच के निर्देश दिए
देहरादून, 29 मार्च (भाषा) उत्तराखंड महिला आयोग ने यहां राजकीय नारी निकेतन में रह रही एक संवासिनी के कथित रूप से आत्महत्या करने के मामले का गंभीर संज्ञान लेते हुए देहरादून जिला प्रशासन से प्रकरण में गहन जांच कराने तथा उसकी रिपोर्ट आयोग को उपलब्ध कराने को कहा है।
शनिवार तड़के हुई इस घटना के बारे में पता लगने के बाद आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने घटनास्थल का दौरा किया तथा देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल को मामले की जांच कराने के निर्देश दिए।
कंडवाल ने रविवार को बताया कि उत्तर प्रदेश की रहने वाली 35 वर्षीय महिला शनिवार तड़के सीढ़ियों की रेलिंग से फंदे पर लटकी हुई मिली थी।
उन्होंने बताया कि संवासिनी मानसिक रूप से परेशान थी और उसका कोरोनेशन अस्पताल में इलाज भी हो रहा था।
आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि महिला के परिजनों का पता चल गया था और उसे उसके घर भेजे जाने की प्रक्रिया भी चल रही थी।
कंडवाल ने कहा कि उन्होंने नारी निकेतन में रह रही संवासिनियों की सुरक्षा के लिए रात के समय निगरानी बढ़ाए जाने के निर्देश भी दिए हैं।
भाषा दीप्ति गोला
गोला

Facebook


