नोएडा में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गिरफ्तार

Ads

नोएडा में मुठभेड़ के दौरान अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरा गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - November 13, 2022 / 10:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:40 PM IST

नोएडा, 13 नवंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर-126 पुलिस ने रविवार को एक मुठभेड़ के दौरान एक अंतर्राज्यीय वाहन लुटेरे को गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा चलाई गई गोली उसके पैर में लगी है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि इस बदमाश ने एनसीआर के विभिन्न जनपदों में लूटपाट की दर्जनों वारदात को अंजाम दिया है ।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि थाना सेक्टर-126 पुलिस नाके के दौरान मोटरसाइकिल सवार बदमाश को रुकने का इशारा किया तो वह रुकने की वजाए उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी ।

उन्होंने बताया कि जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद गोली उसके पैर में लगी है । उन्होंने बताया उसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस, मोबाइल फोन व एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि बरामद मोटरसाइकिल थाना सेक्टर 20 क्षेत्र से चोरी की गई थी। पकड़े गये बदमाश के खिलाफ जनपद गाजियाबाद, बरेली, गुरुग्राम और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित विभिन्न जनपदों में एक दर्जन से ज्यादा लूटपाट के मुकदमे दर्ज है।

भाषा सं रंजन

रंजन