आईपीबी ने सात प्रस्तावों को मंजूरी दी : गोवा के मुख्यमंत्री

आईपीबी ने सात प्रस्तावों को मंजूरी दी : गोवा के मुख्यमंत्री

आईपीबी ने सात प्रस्तावों को मंजूरी दी : गोवा के मुख्यमंत्री
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: October 26, 2020 12:38 pm IST

पणजी, 26 अक्टूबर (भाषा) मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि गोवा निवेश संवर्धन बोर्ड (आईपीबी) ने सोमवार को सात प्रस्तावों को मंजूरी दी है।

सावंत ने कहा कि निवेश प्रस्तावों को सरल एवं कारगर बनाने के लिए बोर्ड हर माह में एक बार बैठक करेगा। साथ ही एकल खिड़की व्यवस्था के मद्देनजर इसके नियमों में संशोधन किया जा रहा था।

आईपीबी की बैठक में मौजूद रहे उद्योग मंत्री विश्वजीत राणे ने कहा कि गोवा औद्योगिक विकास निगम और आईपीबी को समकालीन बनाने के मुद्दे पर चर्चा की गई।

भाषा शफीक माधव

माधव


लेखक के बारे में