IPS अधिकारी ने खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में दाखिल

IPS अधिकारी ने खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में दाखिल

IPS अधिकारी ने खाया जहर, गंभीर हालत में ICU में दाखिल
Modified Date: November 29, 2022 / 09:00 pm IST
Published Date: September 5, 2018 8:35 am IST

यूपी। कानपुर के एक आईपीएस अधिकारी सुरेंद्र दास ने खुदकुशी की कोशिश की है। उन्होंने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद उन्हें सर्वोदय नगर स्थित रीजेंसी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर की माने तो उनकी हालत काफी गंभीर है। एसपी के सुसाइड की कोशिश के पीछे कामकाज के तनाव जैसी बात सामने नहीं आई है। घटना के पीछे उनके निजी विवाद ही हैं। परिवार के आने पर जरूरी हुआ तो एयर एबुंलेंस से उन्हें दिल्ली ले जाया जाएगा। 

पढ़ें- अमेरिका ने दी सीरिया को चेतावनी, कहा- इदलिब पर हमला करना मानवता के खिलाफ

सुबह तक काफी उल्टी होने के चलते उन्हें 6 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मौके पर रीजेंसी अस्पताल जाकर एडीजी अविनाश चंद्र और कमिश्नर सुभाष चंद्र शर्मा भी पहुंचे। प्रभारी एसएसपी तथा एसपी पश्चिम संजीव सुमन ने बताया कि अभी यह साफ नहीं है कि फूड प्वाइजन है या फिर उन्होंने खाया है। हालत गंभीर होने के नाते पूरा फोकस इलाज पर है। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि एसपी पूर्वी आउटस्टैंडिंग अफसर है।

पढ़ें- धमतरी के मांदागिरी-तेंदूडोंगरी पहाड़ी पर मुठभेड़ में पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर

रीजेंसी के चीफ मेडिकल सुपरिटेंडेंट राजेश अग्रवाल ने बताया कि सुबह 6:00 बजे आईपीएस सुरेंद्र दास को रीजेंसी में एडमिट कराया गया था। उस वक्त इनकी पल्स नहीं मिल रही थी और ब्लड प्रेशर काफी कम हो गया था। गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें वेंटीलेटर पर रखा गया है। अभी हालत गंभीर बनी हुई है। 

 

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में