राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस

राजस्थान घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की होटल में मौत: पुलिस
Modified Date: March 27, 2026 / 03:01 pm IST
Published Date: March 27, 2026 3:01 pm IST

जयपुर, 27 मार्च (भाषा) राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में रणथंभौर बाघ अभयारण्य घूमने आई आयरलैंड की नागरिक की उस होटल में मौत हो गई जहां वह रुकी हुई थी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार पर्यटक की पहचान मरियम फ्रांसिस (40) के रूप में हुई है जो 25 मार्च को अपने दोस्तों के साथ रणथंभौर आई थीं और यहां होटल में रुकी हुई थीं।

यह समूह बृहस्पतिवार को दो बार सफारी के लिए गया और फिर होटल लौट आया।

पुलिस ने बताया, ‘‘पर्यटक मरियम की तबीयत देर रात अचानक खराब हो गई। उसके दोस्तों ने होटल के कर्मचारियों को इसकी जानकारी दी। उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’’

पुलिस ने बताया कि आयरलैंड के दूतावास को इसकी सूचना दे दी गई है और दूतावास से मंजूरी मिलने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

भाषा पृथ्वी खारी

खारी


लेखक के बारे में