सिंचाई विभाग ने एमसीडी से मुकुंदपुर नाले का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का आग्रह किया था: सूत्र

सिंचाई विभाग ने एमसीडी से मुकुंदपुर नाले का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का आग्रह किया था: सूत्र

सिंचाई विभाग ने एमसीडी से मुकुंदपुर नाले का नियंत्रण अपने हाथ में लेने का आग्रह किया था: सूत्र
Modified Date: May 6, 2026 / 09:53 am IST
Published Date: May 6, 2026 9:53 am IST

नयी दिल्ली, छह मई (भाषा) सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण (आई एंड एफसी) विभाग ने पिछले साल दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) को पत्र लिखकर उससे मुकुंदपुर नाले का प्रबंधन अपने हाथ में लेने का अनुरोध किया था। इसी नाले में गिरने से रविवार शाम को दो वर्षीय बच्ची की मौत हो गई थी। सरकार से जुड़े सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि गुर्जर चौक और रामलीला मैदान के बीच स्थित यह नाला, छोटे नालों की श्रेणी में आता है, जिनका रखरखाव आमतौर पर एमसीडी करती है।

सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग ने अपने पत्र में कहा था, ‘‘कृपया इन नालों के रखरखाव का ध्यान रखें ताकि वहां रहने वाले लोगों को कोई असुविधा नहीं हो।’’

सूत्रों का दावा है कि अनुरोध के बावजूद एमसीडी ने नाले के रखरखाव की जिम्मेदारी नहीं ली। उन्होंने बताया कि चूंकि नाला चार फुट से कम चौड़ा है, इसलिए इसकी सफाई और रखरखाव नगर निगम की जिम्मेदारी है।

इस घटना के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के निर्देश पर सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता को बर्खास्त कर दिया गया है। उनके कार्यालय द्वारा जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

बच्ची की मृत्यु पर दुख व्यक्त करते हुए गुप्ता ने इस घटना को ‘‘बेहद दुखद और चिंताजनक’’ बताया।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में