मुकेश अंबानी की बिटिया ईशा बनेंगी आनंद पीरामल की दुल्हनिया
मुकेश अंबानी की बिटिया ईशा बनेंगी आनंद पीरामल की दुल्हनिया
मुबंई। मुकेश और नीता अंबानी की बेटी ईशा अंबानी इस साल दिसंबर में विवाह के बंधन में बंधेंगी, ईशा आनंद पीरामल के साथ सात फेरे लेंगी। बता दें कि आनंद पीरामल मशहूर उद्योगपति और पीरामल एंटरप्राइजेज के मालिक अजय पीरामल के बेटे हैं। आनंद हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से ग्रेजुएट हैं और पीरामल एंटरप्राइज के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। हाल ही में आनंद ने दो स्टार्टअप भी शुरू किए हैं। वहीं ईशा भी एक बिजनेस वूमेन हैं और अभी रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बोर्ड में शामिल हैं।
देखें –

बता दें कि आनंद ने ईशा को महाबलेश्वर में प्रपोज किया है। इसकी तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर खूब शेयर की जा रही हैं।
देखें –

वैसे कुछ समय पहले ही ईशा के जुड़वां भाई आकाश अंबानी ने भी श्लोका मेहता के साथ इंगेजमेंट की है। बताया जा रहा है कि ये दोनों भी इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


