आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजराइल : विदेश मंत्री गिदोन सार
आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ खड़ा है इजराइल : विदेश मंत्री गिदोन सार
(हरिंदर मिश्रा)
यरूशलम, 22 अप्रैल (भाषा) इजराइल ने बुधवार को आतंकवाद के हर रूप से ‘‘दृढ़तापूर्वक’’ लड़ने का संकल्प लेते हुए पहलगाम हमले की पहली बरसी पर भारत के प्रति एकजुटता व्यक्त की।
पिछले साल 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।
इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर, हम जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को याद करते हुए इजराइल की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और उनके शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता से खड़े हैं।’’
उन्होंने कहा कि इजराइल आतंकवाद के सभी रूपों के खिलाफ अपनी लड़ाई में दृढ़ और अडिग बना हुआ है।
विदेश मंत्री ने कहा, ‘‘भारत के साथ मिलकर, हम इस खतरे का दृढ़ संकल्प से सामना करने तथा शांति, सुरक्षा और स्थिरता को आगे बढ़ाने के लिए अपने सहयोग को मजबूत करना जारी रखेंगे।’’
पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने पिछले वर्ष इसी दिन जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इनमें अधिकतर पर्यटक थे।
भाषा शफीक नरेश
नरेश

Facebook


