हिमाचल के कांगड़ा हवाई अड्डे पर इजराइली नागरिक के पास कारतूस मिला, हिरासत में लिया गया

Ads

हिमाचल के कांगड़ा हवाई अड्डे पर इजराइली नागरिक के पास कारतूस मिला, हिरासत में लिया गया

  •  
  • Publish Date - September 17, 2026 / 02:50 PM IST,
    Updated On - September 17, 2026 / 02:50 PM IST

धर्मशाला, 17 सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच के दौरान एक इजराइली नागरिक के बैग से कारतूस मिलने के बाद उसे हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, इजराइली नागरिक योनातन लेवी (24) मंगलवार को नयी दिल्ली जाने वाली उड़ान पकड़ने के लिए हवाई अड्डे पहुंचा था। हालांकि, लेवी के बैग की तलाशी के दौरान एक कारतूस मिलने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा ने बताया कि इस मामले में शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि लेवी फिलहाल शुक्रवार तक पुलिस हिरासत में है।

भाषा राखी शफीक

शफीक