महिला एचआर प्रबंधक को अभद्र संदेश भेजने और धमकी देने के आरोप में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

महिला एचआर प्रबंधक को अभद्र संदेश भेजने और धमकी देने के आरोप में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

महिला एचआर प्रबंधक को अभद्र संदेश भेजने और धमकी देने के आरोप में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार
Modified Date: July 19, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: July 19, 2026 10:16 pm IST

गुरुग्राम, 19 जुलाई (भाषा) गुरुग्राम पुलिस ने एक निजी कंपनी में कार्यरत महिला एचआर प्रबंधक को कथित तौर पर व्हाट्सऐप पर अभद्र संदेश भेजने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक आईटी इंजीनियर को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के दौरान आरोपी का संपर्क कंपनी की एचआर प्रबंधक से हुआ था, जिसके बाद उसने महिला को कथित तौर पर अभद्र और धमकी भरे संदेश भेजे।

उसने बताया कि, महिला ने इस संबंध में 21 मई को शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि वह एक निजी कंपनी में मानव संसाधन (एचआर) विभाग में सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत है, जबकि आरोपी ने उसी कंपनी में विपणन प्रबंधक के पद के लिए आवेदन किया था।

पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर सदर थाने में मामला दर्ज किया गया और मामले की जांच के बाद आरोपी पुनीत बारेजा को 17 जुलाई को उत्तर प्रदेश के वृंदावन से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि बारेजा एक निजी कंपनी में आईटी इंजीनियर के पद पर कार्यरत था और घर से काम कर रहा था। उसने शिकायतकर्ता की कंपनी में विपणन प्रबंधक के पद के लिए आवेदन किया था, जिसके बाद उसका उस महिला से संपर्क हुआ था।

गुरुग्राम पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को शहर की एक अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

भाषा प्रचेता प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में