जैसलमेर: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, पांच लोग घायल

Ads

जैसलमेर: सड़क हादसे में बच्चे की मौत, पांच लोग घायल

  •  
  • Publish Date - April 1, 2026 / 05:39 PM IST,
    Updated On - April 1, 2026 / 05:39 PM IST

जैसलमेर, एक अप्रैल (भाषा) जैसलमेर जिले के रामदेवरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में सात साल के एक बच्चे की मौत हो गई जबकि पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह हुआ जब रामदेवरा के नोखा चौराहे के पास मंदिर से दर्शन करके पैदल लौट रहे छह लोगों को अनियंत्रित कार ने टक्कर मार दी।

पुलिस ने बताया कि हादसे में सात साल के माहिर की मौत हो गई जबकि वाहन के चालक समेत पांच लोग घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि घायलों का पोकरण के जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है।

भाषा स. पृथ्वी जोहेब

जोहेब