जेटली ने खिलाया हलवा, मिठास 1 फरवरी को पता चलेगी
जेटली ने खिलाया हलवा, मिठास 1 फरवरी को पता चलेगी
आम बजट 2018 1 फरवरी को पेश होने वाला है। सभी लोग यही सोच रहे हैं कि इसबार के आम बजट में जेटली की पोटली से क्या खास निकलेगा? बजट की तैयारियों में पूरा वित्त मंत्रालय और वित्त मंत्री अरुण जेटली लगे हैं। आम बजट 2018 कई मायनों में अहम है।
ये भी पढ़े – रंग-बिरंगी रोशनी से रोशन राष्ट्रपति भवन का ये नजारा मन मोहता है
परंपरा के अनुसार आज वित्त मंत्री अरुण जेटली ने बजट से जुड़े लोगों को हलवा बांटा और इसी के साथ वित्त मंत्रालय के ज्यादातर अफसर और कर्मचारी पूरी दुनिया से कट गए। हलवा कितना मीठा था ये भी हमें 1 फरवरी को ही पता चलेगा क्योंकि जिन लोगों ने हलवा खाया है यानी वित्त मंत्रालय से जुड़े तमाम अधिकारी और कर्मचारी प्रिटिंग प्रेस और नॉर्थ ब्लॉक से तबतक नहीं निकलेंगे जबतक आम बजट पेश नहीं हो जाता।
At the Halwa Ceremony to mark the formal printing of the Union Budget 2018-19 documents. pic.twitter.com/cmQVNQbpVl
— Arun Jaitley (@arunjaitley) January 20, 2018
1 फरवरी को हम भी आपको बताएंगे कि वाकई हलवा मीठा था या नहीं.
आम बजट पर IBC24 की खास कवरेज, जल्द ही देखिए #Budget ब्रह्मास्त्र pic.twitter.com/LZfUOEv9VJ
— IBC24 (@IBC24News) January 19, 2018
लोगों को इस बजट से उम्मीदें ज्यादा इसलिए भी हैं क्योंकि 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार का अंतिम पूर्ण बजट होगा तो ये अनुमान लगाया जा सकता है कि ये आम बजट मोदी सरकार के लिए भी खास होगा.
WEB TEAM IBC24

Facebook


