जान जोखिम में डालकर बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे कर्मचारी की मंत्री ने की तारीफ

जान जोखिम में डालकर बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे कर्मचारी की मंत्री ने की तारीफ

जान जोखिम में डालकर बिजली आपूर्ति बहाल करने पहुंचे कर्मचारी की मंत्री ने की तारीफ
Modified Date: August 3, 2026 / 03:49 pm IST
Published Date: August 3, 2026 3:49 pm IST

तिरुवनंतपुरम, तीन अगस्त (भाषा) केरल के बिजली मंत्री सनी जोसेफ ने मलप्पुरम जिले में बारिश से प्रभावित इलाके की बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए उफनती नदी तैरकर पार करने वाले केरल राज्य विद्युत बोर्ड (केएसईबी) के कर्मचारी रफीक की सोमवार को सराहना की।

मंत्री ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि अंगडीपुरम सेक्शन कार्यालय में तैनात रफीक ने बिजली लाइन में आई खराबी दूर करने के लिए उफनती नदी तैरकर पार की।

उन्होंने बताया कि यह लाइन चाथोलीकुंडु क्षेत्र में बिजली आपूर्ति करती है। रविवार को भारी बारिश के दौरान ताड़ के पेड़ की एक शाखा गिरने से लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिससे इलाके की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।

जोसेफ ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद उन्होंने रफीक से फोन पर बात की और उनके साहस व कर्तव्यनिष्ठा के लिए लोगों की ओर से आभार व्यक्त किया।

मंत्री ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी अपने दायित्व का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने वाले रफीक जैसे कर्मचारी ही केएसईबी की असली ताकत हैं और उनकी समर्पित सेवा प्रशंसा की हकदार है।

भाषा

राखी दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में