Devendra Nath Mahato: मां को खो दिया, लेकिन लड़ाई नहीं छोड़ी…’ अब सोनम वांगचुक की राह पर निकला यह छात्र नेता, JPSC-JSSC आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
रांची के जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। उन्होंने कहा है कि भर्ती एजेंसियों में पारदर्शिता सुनिश्चित होने तक वे अपना अनशन खत्म नहीं करेंगे। उनके आंदोलन को राज्यभर के युवाओं का समर्थन मिल रहा है।
Devendra Nath Mahato / Image Sourc
- JPSC और JSSC भर्ती प्रक्रिया को लेकर छात्रों का विरोध तेज।
- देवेंद्रनाथ महतो ने पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की मांग दोहराई।
- अभिजीत दिपके ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आंदोलन का समर्थन किया।
रांची : Devendra Nath Mahato झारखंड के रांची स्थित जयपाल सिंह स्टेडियम में JPSC और JSSC परीक्षाओं में हुई कथित धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन और तेज हो गया है। इस आंदोलन में छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो लद्दाख के चर्चित कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की तर्ज पर आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। देवेंद्रनाथ ने कसम खाई है कि जब तक दोनों भर्ती एजेंसियों में पूरी पारदर्शिता और सफाई नहीं होगी, वे अपनी भूख हड़ताल खत्म नहीं करेंगे। इस आंदोलन को राज्य भर के युवाओं का भारी समर्थन मिल रहा है।
कौन हैं देवेंद्रनाथ महतो और क्यों शुरू हुआ यह आंदोलन?
आपकों बता दें की JPSC 14वीं सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स के परिणाम आने के बाद से ही धांधली के आरोप लग रहे हैं। देवेंद्रनाथ का कहना है कि जब गड़बड़ियां सबके सामने हैं, तो भूख हड़ताल ही अंतिम रास्ता बचा था। रांची के राहें प्रखंड से शुरुआत करने वाले देवेंद्रनाथ ने विषम परिस्थितियों में पढ़ाई की। उन्होंने JAC बोर्ड से मैट्रिक और इंटर प्रथम श्रेणी से पास किया। इसके बाद संस्कृत और कुरमाली दो विषयों में प्रथम श्रेणी से एम.ए. और बी.एड. की डिग्री हासिल की।
आंदोलन के दौरान माँ को खोया
आपकों बता दें की 6वीं JPSC परीक्षा में हुई धांधली के खिलाफ आंदोलन के दौरान उन्होंने अपनी माताजी को खो दिया था, लेकिन इसके बावजूद वे पीछे नहीं हटे। Student Protest Update वे पिछले कई सालों से पेपर लीक, स्कॉलरशिप, नियोजन नीति और भर्ती में अनियमितताओं के खिलाफ लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। इस आंदोलन को सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अपना समर्थन दिया है।
#WATCH | Ranchi, Jharkhand: Student leader Devendra Nath Mahato sat on an indefinite hunger strike at Jaipal Singh Munda Stadium in protest against irregularities in competitive exams.
He said, “The results of the 14th Preliminary Test (PT) were declared on the 2nd of last… pic.twitter.com/uOfljeOeZH
— ANI (@ANI) August 3, 2026
युवाओं का बढ़ा समर्थन, बैकफुट पर आ सकता है प्रशासन
झारखंड के हजारों युवाओं की भावनाएं देवेंद्रनाथ महतो के इस अनशन से गहराई से जुड़ चुकी हैं। लगातार उठ रहे धांधली के सवालों और जयपाल सिंह स्टेडियम में जुट रही छात्रों की भीड़ ने प्रशासन और परीक्षा एजेंसियों पर भारी दबाव बना दिया है। अब देखना यह होगा कि सरकार छात्रों की मांगों पर क्या कदम उठाती है।
BIG BREAKING 🚨 Student leader Devendra Nath Mahato sits on an indefinite hunger strike in Ranchi. pic.twitter.com/ehPfCKAvpX
— News Algebra (@NewsAlgebraIND) August 3, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
- CG Promotion News Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, विभाग ने जारी किया आदेश, जानिए किसे कहां भेजा गया
- Datia By Election Result 2026 Update: दतिया में निर्णायक बढ़त की ओर कांग्रेस, 9500 से अधिक वोटों से आगे हैं घनश्याम सिंह, क्या नरोत्तम का टिकट काटना बीजेपी को पड़ गया भारी?
- GAIL India Ltd Share Today: 5 बार बोनस शेयर, दोगुना मुनाफा… फिर भी शेयर क्यों हुआ धराशायी? आखिर क्या हो गया इस महारत्न कंपनी के साथ

Facebook


