जम्मू कश्मीर: लाल चौक के पास व्यावसायिक इमारत में आग लगी, 19 गैस सिलेंडर बरामद

जम्मू कश्मीर: लाल चौक के पास व्यावसायिक इमारत में आग लगी, 19 गैस सिलेंडर बरामद

जम्मू कश्मीर: लाल चौक के पास व्यावसायिक इमारत में आग लगी, 19 गैस सिलेंडर बरामद
Modified Date: April 18, 2026 / 02:42 pm IST
Published Date: April 18, 2026 2:42 pm IST

श्रीनगर, 18 अप्रैल (भाषा) श्रीनगर के मध्य में स्थित लाल चौक के पास पांच मंजिला व्यावसायिक इमारत में आग लग गई। हालांकि भीड़भाड़ वाले इस व्यापारिक केंद्र में आग के फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दमकलकर्मियों ने अभियान के दौरान 19 गैस सिलेंडर बरामद किए और इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं के सहायक निदेशक आकिब मीर ने कहा, ‘‘आग इमारत के अटारी वाले हिस्से से फैलनी शुरू हुई जहां एक रेस्तरां का रसोईघर स्थित है। आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अटारी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।’’

मीर ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग बुझाने में इस्तेमाल होने वोल ‘हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म’ का इस्तेमाल करके आग पर तेजी से काबू पाकर नुकसान को काफी हद तक सीमित कर लिया।

उन्होंने बताया कि आग बुझाने के अभियान के दौरान घटनास्थल से 19 गैस सिलेंडर बरामद किए गए।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने संबंधित थाने को सूचित कर दिया है।’’

मीर ने लोगों से अपील की कि वे ज्वलनशील पदार्थों को घरों या व्यावसायिक स्थानों पर नहीं रखें।

भाषा सुरभि संतोष

संतोष


लेखक के बारे में