Gwalior Dinesh Lodhi News: BJP विधायक का बेटा दिनेश लोधी फरार घोषित, कोर्ट ने जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

Gwalior Dinesh Lodhi News: BJP विधायक का बेटा दिनेश लोधी फरार घोषित, कोर्ट ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जानें पूरा मामला

Gwalior Dinesh Lodhi News: BJP विधायक का बेटा दिनेश लोधी फरार घोषित, कोर्ट ने जारी किया स्थायी गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

Gwalior Dinesh Lodhi News: BJP विधायक का बेटा दिनेश लोधी फरार घोषित, कोर्ट ने स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया, जानें पूरा मामला /Photo Creadit: Social Media

Modified Date: July 10, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: July 10, 2026 10:40 am IST
HIGHLIGHTS
  • अदालत ने भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित कर दिया
  • अदालत ने आरोपी के खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी किया है
  • 28 दिसंबर 2023 को जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर अदालत ने यह कार्रवाई की

ग्वालियर। Gwalior Dinesh Lodhi News: मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्वालियर की जिला कोर्ट की विशेष अदालत ने एसटी एक्ट मामले में भाजपा विधायक प्रीतम लोधी (Pritam Lodhi Son) के बेटे दिनेश लोधी को फरार घोषित कर दिया है। लगातार कोर्ट की कार्यवाही से नदारद रहने और पुलिस द्वारा वारंट तामील न करा पाने के बाद अदालत ने ये कड़ा एक्शन लिया है।

28 दिसंबर 2023 से है फरार

Gwalior Dinesh Lodhi News अदालत ने धारा 299 के तहत आरोपी दिनेश लोधी को फरार घोषित करते हुए उसके खिलाफ स्थायी गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अदालत के मुताबिक 28 दिसंबर 2023 को जारी गिरफ्तारी वारंट के बावजूद आरोपी अब तक गिरफ्तार नहीं हो सका। पुलिस की फरारी रिपोर्ट और पंचनामे से संतुष्ट होकर अदालत ने रिकॉर्ड पर आरोपी के फरार होने का लाल स्याही से उल्लेख करने के निर्देश दिए हैं, साथ ही ये भी कहा गया है कि मामले का रिकॉर्ड सुरक्षित अभिलेखागार में जमा करें।

आपको बता दें कि, पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में आरोपी दिनेश लोधी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट (अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम) के तहत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है।

 

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.