Rasoi Gas Cylinder Price: क्या फिर होने वाली है रसोई गैस की किल्लत? क्या फिर से सिलेंडर के लिए लगानी पड़ेगी लाइन? तुरंत चेक करें आज का नया भाव
Rasoi Gas Cylinder Price: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर दिखाई दे रहा है। भारत की करीब 60% एलपीजी सप्लाई इसी रास्ते से आती है। इस वजह से गैस की उपलब्धता और कीमतों को लेकर लोगों और बाजार में चिंता बढ़ गई है।
(Rasoi Gas Cylinder Price/ Image Credit: AI-generated)
- ईरान-अमेरिका तनाव से होर्मुज स्ट्रेट पर बढ़ी नजर।
- भारत की करीब 60% LPG सप्लाई इसी मार्ग से गुजरती है।
- फिलहाल घरेलू LPG सिलेंडर की किल्लत का कोई बड़ा खतरा नहीं।
नई दिल्ली: Rasoi Gas Cylinder Price: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव का असर अब स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी दिखाई दे रहा है। इस समुद्री रास्ते में गोलीबारी की खबरों के बाद भारत में एलपीजी सप्लाई (LPG Supply) को लेकर चर्चा तेज हो गई है। लोगों के मन में अब यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या फिर से घरेलू गैस सिलेंडर (Domestic Gas cylinder) की कमी होगी? क्या कीमतें बढ़ेंगी या बुकिंग के नियमों में कोई बदलाव किया जाएगा? इसी बीच मौजूदा हालात को लेकर विशेषज्ञों ने राहत देने वाली जानकारी दी है।
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरती है भारत की बड़ी LPG सप्लाई
भारत की करीब 60 प्रतिशत एलपीजी सप्लाई होर्मुज स्ट्रेट के रास्ते आती है। यही वजह है कि इस क्षेत्र में तनाव बढ़ने पर भारत की रसोई गैस (Rasoi Gas Cylinder) व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ जाती है। हालांकि, पिछले संकट के दौरान भी भारत ने सप्लाई व्यवस्था को संभाले रखा था और मांग के अनुसार गैस की उपलब्धता बनाए रखी थी। तेल कंपनियों ने वैकल्पिक व्यवस्थाओं के जरिए घरेलू उपभोक्ताओं तक सिलेंडर पहुंचाना जारी रखा था।
क्या इस बार LPG की किल्लत का खतरा है?
विशेषज्ञ के अनुसार, फिलहाल भारत के कच्चे तेल (Crude Oil) और ऊर्जा सप्लाई पर बड़ा असर नहीं दिख रहा है। पिछले कुछ वर्षों में भारतीय रिफाइनरियों ने तेल आयात के स्रोतों में बदलाव किया है। रूस, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, पश्चिमी अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे देशों से आयात बढ़ने के कारण भारत के पास कई विकल्प मौजूद हैं। इससे किसी एक रास्ते पर निर्भरता कम हुई है।
तेल आयात और शिपिंग लागत पर नजर
भारत का कच्चे तेल का आयात जून में बढ़कर 4.93 मिलियन बैरल प्रति दिन पहुंच गया। इसमें रूस की बड़ी हिस्सेदारी रही और वह भारत का प्रमुख तेल सप्लायर बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर होर्मुज स्ट्रेट में तनाव लंबे समय तक जारी रहता है तो जहाजों के बीमा और माल ढुलाई खर्च में बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, अभी जहाजों की आवाजाही पर कोई बड़ी रोक नहीं लगी है।
LPG सिलेंडर के दाम और बुकिंग पर क्या है अपडेट?
आज 10 जुलाई को देशभर में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम (Domestic Gas Cylinder Price) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 14.2 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत 942 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर का भाव (Commercial Cylinder Price) 2,930 रुपये है। कोलकाता में घरेलू सिलेंडर 968 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और चेन्नई में 957.50 रुपये है। तेल कंपनियों के अनुसार, अभी घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। पहले की तरह ही बुकिंग नियम लागू है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Gold Rate 10 July 2026: जो गिर रहा था, वही दौड़ पड़ा! सोने ने मारी 1,320 रुपये की छलांग, अब 1.44 लाख के पार… चेक करें अपने शहर का ताजा रेट
- Stock Market Today: क्या आज बनेगा पैसा ही पैसा? सेंसेक्स-निफ्टी के लिए मिले ये धमाकेदार संकेत, जानिए कहां मिल सकता है तगड़ा मुनाफा?
- Ram Mandir Employees Resignation: चंदा चोरी के मामले के बीच राम मंदिर के 20 से अधिक कर्मचारियों ने अचानक दिया इस्तीफा, दान की गिनती के लिए लगाई गई थी ड्यूटी, बताई ये वजह

Facebook


