जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का ‘कुली’ घायल

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का ‘कुली’ घायल

जम्मू-कश्मीर: पुंछ में एलओसी के पास बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का ‘कुली’ घायल
Modified Date: February 7, 2026 / 08:26 pm IST
Published Date: February 7, 2026 8:26 pm IST

मेंढर/जम्मू, सात फरवरी (भाषा) जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास शनिवार को बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक ‘कुली (पोर्टर)’ घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि स्लोत्री-पाटिया गांव का निवासी जुल्फकार अहमद (24) दोपहर करीब 2.10 बजे मनकोट सेक्टर के अग्रिम इलाके में अनजाने में एक बारूदी सुरंग की चपेट में आ जाने से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि घुसपैठ रोधी अवरोधक प्रणाली के तहत अग्रिम इलाकों में बारूदी सुरंगें हैं, जो कभी-कभी बारिश से बह जाती हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं। अधिकारियों ने बताया कि घायल ‘कुली’ को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

भाषा आशीष माधव

माधव


लेखक के बारे में