Khandwa Wedding Horse Accident: बारात में दूल्हे की घोड़ी हुआ बेकाबू! डीजे की तेज आवाज ने मचाई अफरा-तफरी, कुएं में लगाई छलांग, फिर दूल्हे ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

Khandwa Wedding Horse Accident: बारात में दूल्हे की घोड़ी हुआ बेकाबू! डीजे की तेज आवाज ने मचाई अफरा-तफरी, कुएं में लगाई छलांग, फिर दूल्हे ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

Khandwa Wedding Horse Accident: बारात में दूल्हे की घोड़ी हुआ बेकाबू! डीजे की तेज आवाज ने मचाई अफरा-तफरी, कुएं में लगाई छलांग, फिर दूल्हे ने ऐसे बचाई जान, वीडियो वायरल

Khandwa Wedding Horse Accident/Image Source: IBC24

Modified Date: February 9, 2026 / 02:24 pm IST
Published Date: February 9, 2026 1:37 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विवाह समारोह में घोड़ी बेकाबू
  • कुएं में गिरी, दूल्हे ने कूदकर बचाई जान
  • दूल्हे की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

खंडवा: Khandwa Wedding Horse Accident:  खंडवा के पंधाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर में रविवार को एक विवाह समारोह के दौरान घोड़ी अचानक असंतुलित होकर कुएं में गिर गई। गनीमत रही कि घोड़ी पर सवार दूल्हे ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली। घटना का रेस्क्यू वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

खंडवा में बारात का खौफनाक पल! (Horse Falls in Well)

Khandwa Wedding Horse Accident:  जानकारी के अनुसार, ग्राम आवल्या विट्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी। दोपहर करीब दो बजे दूल्हे को घोड़ी पर बैठाकर बारात रवाना हुई। ढोल-डीजे की तेज आवाज पर बाराती नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे, तभी घोड़ी अचानक बेकाबू हो गई और संतुलन खो बैठी। दूल्हे ने तुरंत प्रतिक्रिया दिखाई और घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घोड़ी पास ही स्थित खुले कुएं में जा गिरी, जिसमें पानी था। ग्रामीणों की मदद से घोड़ी को बाहर निकाला गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि घोड़ी का रेस्क्यू किया जा रहा है।

घोड़ी कुंए में गिरी, दूल्हे ने अपनी जान बचाई (Groom Jumps from Horse)

Khandwa Wedding Horse Accident:  ग्रामीणों ने बताया कि यह कुआं सरकारी कोटवार भूमि पर स्थित है। करीब दो साल पहले इसी कुएं में एक बैल भी गिर चुका था। कुछ महीने पहले हुए कोंडावद हादसे के दौरान ग्रामीणों ने कुएं की सुरक्षा के लिए ग्राम पंचायत सचिव कैलाश पटेल को अवगत कराया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीण प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि खुले कुएं को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।