जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने आत्महत्या की
जम्मू कश्मीर : अनंतनाग में सीआरपीएफ कांस्टेबल ने आत्महत्या की
श्रीनगर, आठ मई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सीआरपीएफ के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम को दक्षिण कश्मीर के कोकेरनाग में हुई।
हरियाणा के रेवाड़ी के रहने वाले कांस्टेबल सतीश कुमार केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 164 बटालियन में तैनात थे।
भाषा
मनीषा रंजन
रंजन

Facebook


