MLA Shakuntala Porte News: ‘गुरूर में रहना बंद करें…जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है’ देखते रह गए अधिकारी, जब विधायक शकुंतला पोर्ते ने दिखाए अपने तीखे तेवर

MLA Shakuntala Porte News: 'गुरूर में रहना बंद करें...जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है' देखते रह गए अधिकारी, जब विधायक शकुंतला पोर्ते ने दिखाए अपने तीखे तेवर

MLA Shakuntala Porte News: ‘गुरूर में रहना बंद करें…जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है’ देखते रह गए अधिकारी, जब विधायक शकुंतला पोर्ते ने दिखाए अपने तीखे तेवर

MLA Shakuntala Porte News: 'गुरूर में रहना बंद करें...जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है' देखते रह गए अधिकारी, जब विधायक शकुंतला पोर्ते ने दिखाए अपने तीखे तेवर / Image: IBC24

Modified Date: May 8, 2026 / 01:10 pm IST
Published Date: May 8, 2026 1:10 pm IST
HIGHLIGHTS
  • विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते ने अफसरों की कार्यशैली पर जताई नाराजगी
  • मंच से बोलीं- “जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है”
  • सुशासन तिहार 2026 के तहत जनता की समस्याओं का मौके पर हो रहा निराकरण

वाड्रफनगर: MLA Shakuntala Porte News ‘सरकारी काम है…सरकारी की तरह ही होगा’ ये बातें आपने अपने आस-पास के लोगों से कई बार सुनी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकारी काम-काज में कई बार इतना समस लग जाता है कि लोग हलाकान हो जाते हैं। सरकारी काम-काज में देरी का बड़ा कारण दस्तावेजों की कमी या तो कर्मचारियों की लापरवाही होती है। ऐसे ही लापरवाह अफसरों पर प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते का सख्त अंदाज देखने को मिला है। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत देते हुए सीधे कहा कि गुरूर में रहना बंद करें और जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करें।

गुरूर में रहना बंद करें: विधायक शकुंतला पोर्ते

MLA Shakuntala Porte News दरअसल वाड्रफनगर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया था, जिसके प्रतापपुर विधायक शकुंतला सिंह पोर्ते भी शामिल हुईं थी। इस दौरान उन्होंने राजस्व अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए कहा कि अधिकारी अपने गुरूर में रहना बंद करें और जनता की समस्याओं का समय पर निराकरण करें। विधायक ने मंच से साफ कहा कि “जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है”, इसलिए अधिकारियों को जनता के प्रति संवेदनशील होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाएं और जमीनी स्तर पर समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें।

“जनता का श्राप बड़े-बड़े लोगों का गुरूर तोड़ देता है

बता दें कि छत्तीसगढ़ में इन दिनों सुशासन तिहार 2026 चल रहा है, जिसकी शुरुआत 1 मई से की गई है और ये 10 जून तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री, विधायक और सांसद जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर रहे हैं। खुद सीएम विष्णुदेव साय भी सुशासन तिहार के तहत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में जाकर जनता की समस्याएं सुन रहे हैं।

कबीरधाम पहुंचे सीएम विष्णुदेव साय

वहीं, कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में 4 मई को सुशासन तिहार के दौरान एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सरकारी योजनाओं के असर को आंकड़ों से निकालकर मानवीय संवेदनाओं से जोड़ दिया। घने जंगलों और पहाड़ियों के बीच बसे ग्रामपंचायत लोखान के कमराखोल में जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अचानक ग्रामीणों के बीच पहुंचे, तो वहां मौजूद महिलाओं के लिए यह केवल मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं थी, बल्कि अपने संघर्षों को पहचान मिलने का भावुक क्षण था।

आम के पुराने विशाल पेड़ की छांव में चौपाल सजी। मुख्यमंत्री महिलाओं और ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सहज बातचीत कर रहे थे। गांव की महिलाएं खुलकर अपनी जिंदगी की कहानियां साझा कर रही थीं – कभी आर्थिक तंगी, सीमित अवसर और संघर्षों से भरी जिंदगी, तो आज स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने तक का सफर। जब मुख्यमंत्री को बताया गया कि बिहान योजना से जुड़कर यहां की कई महिलाएं “लखपति दीदी” बन चुकी हैं, तो उनके चेहरे पर संतोष और गर्व दोनों दिखाई दिए। उन्होंने कहा – “आप लोगों ने मेहनत और आत्मविश्वास से अपनी जिंदगी बदली है। अब यहीं मत रुकिए। बड़ा सोचिए, आगे बढ़िए। अब आपको करोड़पति दीदी बनने का सपना देखना है।”

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"