Odisha GRP Constable Murder : वर्दी पर भारी पड़ी भीड़ की सनक! रेलवे ADG से मिलने जा रहे कांस्टेबल की सिर्फ इस वजह से भीड़ ने कर दी हत्या, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Odisha GRP Constable Murder : वर्दी पर भारी पड़ी भीड़ की सनक! रेलवे ADG से मिलने जा रहे कांस्टेबल की सिर्फ इस वजह से भीड़ ने कर दी हत्या, मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

Odisha GRP Constable Murder / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: May 8, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: May 8, 2026 1:40 pm IST
HIGHLIGHTS
  • ओडिशा के खुर्दा में GRP कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या
  • स्कूटी से टक्कर के बाद शुरू हुआ विवाद, भीड़ हुई उग्र
  • परिजनों ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए

खुर्दा : Odisha GRP Constable Murder ओड़िसा के खुर्दा ज़िले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक जीआरपी (GRP) कांस्टेबल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सौम्य रंजन स्वाईं के रूप में हुई है। मृतक की मां ने आरोप लगाया है की मौके पर पुलिस मौजूद थी लेकिन किसी ने उसके बेटे को बचाने की कोशिश नहीं की। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

GRP Constable Murder क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, कांस्टेबल सौम्य रंजन अपने एक साथी के साथ रेलवे एडीजी (ADG) से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में उनकी टक्कर स्कूटी सवार कुछ युवतियों से हो गई। टक्कर के बाद विवाद बढ़ गया और युवतियों ने कांस्टेबल पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया।युवतियों के आरोपों के बाद मौके पर मौजूद भीड़ उग्र हो गई। आक्रोशित लोगों ने कांस्टेबल सौम्य रंजन की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। इस हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मृत्यु हो गई।

Mob Lynching Odisha परिजनों के गंभीर आरोप

इस घटना के बाद मृतक की मां ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जब उनके बेटे को भीड़ पीट रही थी, तब मौके पर पुलिस बल मौजूद था। मां का कहना है कि पुलिस के सामने उनके बेटे पर हमला होता रहा, लेकिन किसी भी पुलिसकर्मी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।फिलहाल इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और मामले की जांच की जा रही है।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.