BSE Share Price: Q4 रिजल्ट के बाद बीएसई में मचा भूचाल! एक ही झटके में 3% से ज्यादा लुढ़के, अब ब्रोकरेज ने दिए नए टारगेट, क्या आगे और गिरेगा शेयर?

BSE Share Price: Q4 रिजल्ट के बाद बीएसई के शेयर शुरुआती कारोबार के दौरान 3.31% तक लुढ़क गया। हालांकि, कंपनी का मुनाफा 61% बढ़कर 797 करोड़ रुपये रहा। ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने टारगेट प्राइस बढ़ाया। जबकि आनंद राठी के एक्सपर्टस ने निवेशकों को मुनाफावसूली की सलाह दी है। (NSE: BSE, BSE: 538683)

BSE Share Price: Q4 रिजल्ट के बाद बीएसई में मचा भूचाल! एक ही झटके में 3% से ज्यादा लुढ़के, अब ब्रोकरेज ने दिए नए टारगेट, क्या आगे और गिरेगा शेयर?

(BSE Share Price/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 8, 2026 / 01:32 pm IST
Published Date: May 8, 2026 1:32 pm IST
HIGHLIGHTS
  • BSE शेयर Q4 नतीजों के बाद 3.31% तक फिसले।
  • कंपनी का मुनाफा 61% बढ़कर ₹797 करोड़ पहुंचा।
  • जेफरीज ने टारगेट बढ़ाया, लेकिन “Hold” रेटिंग रखी।

नई दिल्ली: BSE Share Price Today: भारत के सबसे पुराने स्टॉक एक्सचेंज, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के शेयर चौथी तिमाही के नतीजों के बाद शुरुआती कारोबार में तेज गिरावट के साथ लुढ़क गए। शेयर एनएसई पर करीब 3.31% तक फिसल गए। सुबह यह स्टॉक 3,963.60 रुपये पर खुला और 3.994 रुपये के इंट्रा-डे हाई तक पहुंच गया। लेकिन बाद में गिरकर 3,832.30 रुपये के निचले स्तर पर पहुंच गया। यह गिरावट तब देखने को मिला जब कंपनी ने मजबूत मुनाफे के आंकड़े जारी किए थे।

मुनाफे में 61% की जोरदार बढ़त (61% Increase in Profits)

BSE ने वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 61% बढ़कर 797 करोड़ रुपये पहुंच गया। जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह 494 करोड़ रुपये था। इसके अलावा कंपनी का रेवेन्यू भी 85% बढ़कर 1564 करोड़ रुपये हो गया। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में BSE का कुल मुनाफा 2487 करोड़ रुपये रहा जो पिछले वर्ष की तुलना में 88% ज्यादा है।

एक्सपर्ट्स की राय (Experts Opinions)

तिमाही नतीजों के बाद कई ब्रोकरेज और एक्सपर्ट्स ने स्टॉक पर अलग-अलग राय दी है। ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म जेफरीज ने BSE पर अपनी ‘Hold‘ रेटिंग बरकरार रखते हुए टारगेट प्राइस 3,330 रुपये से बढ़ाकर 3,620 रुपये कर दिया है। वहीं आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज ने निवेशकों को फिलहाल मुनाफावसूली करने की सलाह दी है। उनके अनुसार 3, 800 रुपये का स्तर अहम सपोर्ट है और 4,000 रुपये बड़ा रेजिस्टेंस माना जा रहा है।

BSE Ltd – शेयर प्राइस डिटेल्स (08 मई 2026)

पैरामीटर विवरण
वर्तमान कीमत ₹ 3,902.20
बदलाव −₹61.40 (−1.55%)
ओपन ₹ 3,963.60
हाई ₹ 3,994.00
लो ₹ 3,832.30
मार्केट कैप ₹1.59 लाख करोड़
P/E रेशियो 73.67
52-वीक हाई ₹ 3,994.00
52-वीक लो ₹ 2,021.50
डिविडेंड यील्ड 0.15%
तिमाही डिविडेंड ₹ 1.46

डिविडेंड और आगे का आउटलुक (Dividend and Future Outlook)

कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रति शेयर 10 रुपये का फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। इसके लिए 10 जुलाई 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की गई है और भुगतान 17 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। मजबूत नतीजों के बावजूद शेयर में गिरावट से यह साफ है कि निवेशक फिलहाल ऊंचे स्तर पर मुनाफा निकालने को प्राथमिकता दे रहे हैं।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।