जम्मू : जम्मू & कश्मीर के पुंछ सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास मेंढर इलाके में आईईडी विस्फोट में एक सुरक्षाकर्मी की जान चली गई और सात घायल हो गए।बता दें कि जम्मू कश्मीर में लगातार सर्चिंग ऑपरेशन जारी है जिसके चलते आतंकी बौखला गए हैं।
Jammu & Kashmir: One security personnel has lost his life and seven injured in IED blast in Mendhar area along the Line of Control in Poonch sector. pic.twitter.com/TiiSmG1JU4
— ANI (@ANI) May 22, 2019
इसी के चलते जम्मू और कश्मीर पुलिस को बड़ी सफलता भी हाथ लगी है। पुलिस और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 2 आतंकवादी को मार गिराया है। पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से शवों को बरामद कर लिया है। साथ ही मारे गए आतंकवादियों की पहचान और संबद्धता का पता लगाया जा रहा है।
Jammu and Kashmir: Exchange of fire underway between terrorists and security forces in Gopalpora area of Kulgam. More details awaited. (Visuals deferred by unspecified time) pic.twitter.com/nk0uYoT22s
— ANI (@ANI) May 22, 2019
बताया जा रहा है कि सुरक्षा बल ने मुठभेड़ स्थल से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद सहित कई आतंकी गतिविधियों वाले सामान भी बरामद किए हैं।जम्मू और कश्मीर पुलिस ने बताया कि खुफिया सूत्रों से यह जानकारी मिली थी कि कुलगाम में डीएच पोरा क्षेत्र के गोपालपोरा में आतंकी अपना ठिकाना बनाए हुए हैं। जिसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलों द्वारा एक घेरा बना कर और तलाशी अभियान शुरू किया गया।इस दौरान आतंकियों को जैसे ही पुलिस की उपस्थिति का अहसास हुआ उन्होंने सर्च ऑपरेशन में लगे दल पर भी गोलीबारी की। फिलहाल मुठभेड़ जारी है।
Jammu & Kashmir Police: On credible input, a cordon & search operation was launched by police and security forces at Gopalpora of DH Pora area in Kulgam. During the search operation, the hiding terrorists fired on the search party. The fire was retaliated leading to an encounter https://t.co/nbyYHXAARj
— ANI (@ANI) May 22, 2019