Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: सागर शराब कांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, इतने हजार का था इनाम

Ads

Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, इतने हजार का था इनाम

  • Reported By: Nafees Khan

    ,
  •  
  • Publish Date - September 23, 2026 / 07:55 AM IST,
    Updated On - September 23, 2026 / 07:58 AM IST

Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: सागर शराबकांड का मुख्य आरोपी मुठभेड़ के बाद दबोचा गया, इतने हजार का था इनाम /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • सागर शराब कांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
  • आरोपी मनीष लोधी पर 30 हजार रुपए का इनाम था
  • पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टे और 5 कारतूस बरामद किए

​सागर। Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update: मध्यप्रदेश के सागर जिले के बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब से हुई मौतों के मुख्य आरोपी और इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार (Sagar Sharab Kand Main Accused Arrested) कर लिया है। मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर हुई इस मुठभेड़ में मनीष लोधी के पैर में गोली लगी है, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी पुलिस की गिरफ्त से भागने की कोशिश में घायल हो गया। पुलिस ने मौके से दो देशी कट्टे, पांच खाली कारतूस और एक बेसबॉल डंडा बरामद किया है।

30,000 हजार रुपए का था इनाम

​गौरतलब है कि जिले बंडा और विनायका थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद से ही मुख्य आरोपी मनीष लोधी फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने उस पर 30 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था और उसकी तलाश में कई टीमें लगातार छापेमारी कर रही थीं। ​सागर पुलिस को सूचना मिली थी कि इनामी आरोपी अपने साथी के साथ मालथौन इलाके में देखा गया है। इसके बाद पुलिस टीम ने तड़के करीब 3 बजे घेराबंदी कर उसे रोकने का प्रयास किया। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली लोधी के पैर में लगी और वह वहीं गिर पड़ा।

आशीष साहू भी गिरफ्तार

Sagar Jahrili Sharab Death Latest Update वहीं, अंधेरे का फायदा उठाकर भागने का प्रयास कर रहा आशीष साहू भी चोटिल होकर पकड़ा गया। ​मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार जारी है। घटनास्थल पर पुलिस की फोरेंसिक और साक्ष्य संकलन टीम ने गहन जांच-पड़ताल कर कारतूस के खोखे और हथियार जब्त कर लिए हैं।

शराब कांड में 37 आरोपियों की गिरफ्तारी

बता दें कि इससे पहले पुलिस ने जहरीली शराब मामले में आरोपी रवि लखेरा और शिवानजय राजपूत को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था,जबकि पुलिस ने पूरे मामले में 52 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया है, जिनमें से 37 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है वही आज तड़के रात 3 बजे दो और आरोपियों को भी पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल बण्डा शराब कांड मामले में पुलिस का लगातार एक्शन देखने को मिल रहा है,अब भी मामले में शराब दुकान लाइसेंसी सिद्धार्थ कुशवाह फरार है जिसकी तलाश के लिए पुलिस टीम अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही है।

 

 

ये भी पढ़ें

सागर शराब कांड का मुख्य आरोपी कौन है?

मुख्य आरोपी मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर है, जिसे पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है।

मनीष लोधी पर कितना इनाम था?

मनीष लोधी पर पुलिस ने 30,000 रुपये का इनाम घोषित किया था।

मनीष लोधी की गिरफ्तारी कहां हुई?

पुलिस के अनुसार, मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी पर मुठभेड़ के बाद उसे पकड़ा गया।

मुठभेड़ में कितने आरोपी घायल हुए?

मनीष लोधी के पैर में गोली लगी, जबकि उसका साथी आशीष साहू भी भागने के प्रयास में घायल हुआ।

सागर शराब कांड में अब तक कितनी गिरफ्तारियां हुई हैं?

पुलिस के अनुसार, 52 नामजद आरोपियों में से 37 की गिरफ्तारी पहले हो चुकी थी और अब दो अन्य आरोपियों को भी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।