जम्मू कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं का प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं का प्रदर्शन

जम्मू कश्मीर: अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात वर्ष पूरे, नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं का प्रदर्शन
Modified Date: August 5, 2026 / 12:20 pm IST
Published Date: August 5, 2026 12:20 pm IST

श्रीनगर, पांच अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर में सत्तारूढ़ नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेताओं ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के सात साल पूरे होने पर बुधवार को यहां प्रदर्शन किया और इसका विशेष दर्जा बहाल करने की मांग की।

मंत्री सकीना इटू के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई नेता, विधायक और कार्यकर्ता यहां पार्टी मुख्यालय ‘नवा-ए-सुबह’ में एकत्र हुए और उन्होंने विरोध मार्च निकाला।

अनुच्छेद 370 और विशेष दर्जे के समर्थन में तख्तियां थामे प्रदर्शनकारियों ने पार्टी कार्यालय परिसर से बाहर मार्च निकालने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी।

शिक्षा एवं समाज कल्याण मंत्री इटू ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम मांग करते हैं कि हमारा विशेष दर्जा और हमसे छीने गए अधिकार बहाल किए जाएं। हमारी पार्टी अपने अधिकारों की बहाली के लिए तभी से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रही है।’’

इटू ने कहा कि पार्टी की मांग है कि जम्मू-कश्मीर को पहले दिए गए अधिकार और संवैधानिक गारंटी बहाल की जाएं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने विधानसभा में दो-तिहाई बहुमत से एक प्रस्ताव पारित किया था। मंत्रिमंडल में भी एक प्रस्ताव पारित किया गया, जिसे केंद्र सरकार के पास भेजा गया है ताकि लोगों की आवाज उस तक पहुंचे और छीने गए अधिकार बहाल किए जाएं।’’

जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अधिकमर प्रावधानों को 2019 में निरस्त कर दिया गया था।

भाषा सिम्मी शोभना

शोभना


लेखक के बारे में