जम्मू कश्मीर में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

Ads

जम्मू कश्मीर में बस पलटने से एक व्यक्ति की मौत, 22 घायल

  •  
  • Publish Date - December 6, 2023 / 12:12 PM IST,
    Updated On - December 6, 2023 / 12:12 PM IST

राजौरी/जम्मू, छह दिसंबर (भाषा) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में बुधवार को एक बस पलटने से एक यात्री की मौत हो गयी तथा 14 छात्रों समेत 22 अन्य लोग घायल हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना राजौरी-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग पर ठंडीकस्सी गांव में राधा स्वामी आश्रम के समीप हुई।

उन्होंने बताया कि बस मंजाकोट से राजौरी की ओर आ रही थी और दो कारों से टकराने के बाद वह पलट गयी।

घायलों को राजौरी के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा गोला शोभना

शोभना