जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आकस्मिक गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल
जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में आकस्मिक गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल
श्रीनगर, 29 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कथित तौर पर आकस्मिक गोलीबारी की घटना में तीन सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
एक सैन्य अधिकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात त्रेहगाम इलाके के एक सैन्य शिविर में हुई, जहाँ एक सैनिक के सर्विस हथियार से अचानक गोली चल गई, जिससे उसके तीन साथी घायल हो गए
अधिकारी ने पुष्टि की कि इस घटना में तीन सैनिक घायल हुए हैं और वर्तमान में स्थानीय सैन्य अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है। घटना के संबंध में और अधिक जानकारी अभी प्रतीक्षित है।
इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि गोलीबारी आपसी संशय का मामला हो सकता है। हालांकि, सेना के अधिकारी ने इन अटकलों को खारिज कर दिया।
भाषा
राखी दिलीप
दिलीप

Facebook


