जम्म कश्मीर: डल झील की हाउसबोट में अमेरिकी पर्यटक की मौत

जम्म कश्मीर: डल झील की हाउसबोट में अमेरिकी पर्यटक की मौत

जम्म कश्मीर: डल झील की हाउसबोट में अमेरिकी पर्यटक की मौत
Modified Date: May 6, 2026 / 11:24 am IST
Published Date: May 6, 2026 11:24 am IST

श्रीनगर, छह मई (भाषा) श्रीनगर में डल झील की एक हाउसबोट में ठहरे अमेरिकी पर्यटक की बुधवार को तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि 83 वर्षीय जॉन डेविड एंडर्सन अपनी पत्नी जूडिथ ऐन मैकार्थी के साथ कश्मीर की यात्रा पर आए थे।

उन्होंने बताया कि रात में उन्हें अचानक बेचैनी महसूस हुई और उन्हें तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए मौत के सही कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

भाषा खारी मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में