जम्मू में पुल गिरने की घटना : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जांच के आदेश दिए

जम्मू में पुल गिरने की घटना : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जांच के आदेश दिए

जम्मू में पुल गिरने की घटना : मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जांच के आदेश दिए
Modified Date: May 2, 2026 / 06:42 pm IST
Published Date: May 2, 2026 6:42 pm IST

श्रीनगर, दो मई (भाषा) जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शनिवार को जम्मू शहर में पुल गिरने की घटना की जांच के आदेश दिए, जिसमें तीन श्रमिकों की मृत्यु हो गई थी।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को जम्मू शहर के बाहरी इलाके बंतालाब में पुल गिरने की दुखद घटना में तीन श्रमिकों की जान जाने पर गहरा शोक व्यक्त किया।

यह घटना तब हुई, जब श्रमिक पुल के पास एक दीवार की मरम्मत कर रहे थे।

प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

उन्होंने यह भी बताया कि उमर अब्दुल्ला ने इस घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में