Teena Choudhry Mumbai Viral Video: सड़क पर मंत्री के सामने बवाल काटने वाली टीना चौधरी ने दी सफाई.. ट्रैफिक जाम से गुस्सा होकर फोड़ी थी बोतल, अब बताई खुद ही पूरी कहानी
Teena Choudhry Mumbai Viral Video: टीना चौधरी ने वायरल वीडियो पर सफाई दी, बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण गुस्से में बोतल फेंकी थी।
Teena Choudhry Mumbai Viral Video || Image- Atulkrishan TWITTER
- टीना चौधरी ने बताया, ट्रैफिक जाम से गुस्से में आकर बोतल फेंकी थी।
- गिरीश महाजन ने टीना चौधरी की बात सुनकर बसें हटवाने का आदेश दिया।
- टीना चौधरी ने अपील की, उनके बयान को सियासी मुद्दा न बनाया जाए।
मुंबई: भाजपा की रैली के दौरान महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन से भिड़ने वाली टीना चौधरी ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से बार-बार दो बसों को हटाने का आग्रह किया था। (Teena Choudhry Mumbai Viral Video) उनका कहना है कि महाजन ही एकमात्र मंत्री थे जिन्होंने उनकी बात सुनी और बसों को हटाने के निर्देश दिए। वायरल हुए एक वीडियो में चौधरी को लंबे ट्रैफिक जाम के कारण मंत्री पर गुस्सा करते हुए देखा गया था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हुआ था।
बताया 25 मिनट तक बैठी थी कार में
टीना चौधरी ने शनिवार को एक वीडियो बयान में कहा कि जब वह अपनी बेटी को संगीत कक्षा छोड़ने के बाद वापस घर जा रही थीं, तो उन्हें सड़क पर जाम में फंस गईं। चौधरी ने बताया कि वह 25 मिनट तक अपनी कार में बैठी रहीं, लेकिन ट्रैफिक जाम जस के तस बना रहा, तब वह बाहर निकलीं और पुलिस से बात की।
न बनाया जाए सियासी दलों को निशाना : चौधरी
टीना चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी भी प्रदर्शनकारी या रैली में शामिल व्यक्ति पर बोतल नहीं फेंकी, बल्कि पुलिस का ध्यान खींचने के लिए वह बोतल जमीन पर फेंकी थी। उन्होंने बताया कि महाजन ने उनकी बात सुनी और फिर बसों को हटाया गया। (Teena Choudhry Mumbai Viral Video) चौधरी ने लोगों से अपील किया कि वे उनकी बातों का इस्तेमाल किसी राजनीतिक दल को निशाना बनाने के लिए न करें। उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दल एक ही अपराध के दोषी हैं और वह किसी का विरोध करने के लिए नहीं बोल रही हैं।
पुलिस से हुई थी शिकायत
पुलिस के खिलाफ अपमानजनक भाषा के आरोप में टीना चौधरी के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई थी, लेकिन पुलिस ने 24 अप्रैल को कहा कि इस मामले में कोई एफआईआर नहीं दर्ज की गई है। वीडियो में मंत्री महाजन महिला को शांत करने की कोशिश करते हुए दिखाई दे रहे थे। उन्होंने माना कि जाम से लोगों को परेशानी हुई थी और यह मामला शांतिपूर्ण तरीके से हल कर लिया गया।
Mumbai:
Traffic Row Viral Video: Woman Issues Clarification
Teena Choudhry, seen confronting Maharashtra Minister Girish Mahajan in a viral traffic jam video, says she is “safe” and only sought help after being stuck for over 1.5 hours.
She claims she requested police to… pic.twitter.com/ASiXQBsy3d
— Atulkrishan (@iAtulKrishan1) May 2, 2026
STORY | Woman who took on minister amid road protest says all parties guilty of disregarding public
The woman who hit national headlines after a video of her confronting BJP workers during a protest in Mumbai’s Worli area last month went viral said on Saturday that all parties… pic.twitter.com/IU5IU9WXsk
— Press Trust of India (@PTI_News) May 2, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
पाकिस्तान पुलिस ने पंजाब सूबे में 21 आतंकवादियों को गिरफ्तार किया
छत्तीसगढ़ के कांकेर में आईईडी विस्फोट में डीआरजी के तीन जवानों की मौत, एक अन्य घायल
स्टालिन ने जीत की संभावना पर चर्चा के लिए गठबंधन नेताओं के साथ बैठक की
आपात स्थिति, प्राकृतिक आपदाओं के लिए सेल ब्रॉडकास्ट चेतावनी प्रणाली शुरू, मोबाइल पर संदेश पहुंचे
प. बंगाल: पुनर्मतदान के दौरान अपराह्न एक बजे तक 55 प्रतिशत से अधिक मतदान

Facebook


