CG LPG Gas Scam: छत्तीसगढ़ में 90 मीट्रिक टन गैस चोरी का खुलासा, आरोपियों ने ऐसे चुराई थी करोड़ों की सिलेंडर, जांच में खुला बड़ा राज
CG LPG Gas Scam: छत्तीसगढ़ में 90 मीट्रिक टन गैस चोरी का खुलासा, आरोपियों ने ऐसे चुराई थी करोड़ों की सिलेंडर, जांच में खुला बड़ा राज
CG LPG Gas Scam/Photo Credit: IBC24
- 6 टैंकरों से 90 मीट्रिक टन LPG गैस चोरी
- करीब 1.5 करोड़ रुपये का घोटाला उजागर
- प्लांट मैनेजर गिरफ्तार, 2 आरोपी फरार
CG LPG Gas Scam : महासमुंद पुलिस ने एलपीजी कैप्सूल वाहन से 90 मीट्रिक टन एलपीजी गैस चोरी की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में अब तक एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं।
एसपी ने मामले का खुलासा (CG LPG Gas Scam) करते हुए बताया कि 23 दिसम्बर 2025 को सरायपाली एसडीएम, खाद्य विभाग की टीम ने नवजीवन अस्पताल चिवराकुटा के पास 06 एलपीजी कैप्सूल टैंकर से अवैध रुप से एलपीजी सिलेंडर में रिफलिंग करते पकड़ा था। इसके बाद 24 दिसंबर को सिंघोडा थाना पुलिस ने आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 और अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए टैंकरों को जब्त कर लिया।
बाद में प्रशासन की अनुमति से 30 मार्च 2026 को इन टैंकरों को अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल कंपनी को सौंप दिया गया। लेकिन जब वाहन मालिक 17 अप्रैल को कोर्ट के आदेश के बाद टैंकर लेने पहुंचा, तो उसके होश उड़ गए, टैंकर खाली मिला। इसके बाद उसने 23 और 25 अप्रैल को शिकायत दर्ज कर जांच की मांग की।
6 टैंकरों से इतने करोड़ की गैस सिलेंडर पार (CG Me LPG Gas Scam)
शिकायत के बाद पुलिस हरकत में आई और ठाकुर पेट्रोकेमिकल अभनपुर में छापा मार (CG LPG Gas Scam) कर जांच की तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। जांच में सामने आया कि कंपनी के प्लांट मैनेजर निखिल वैष्णव, डायरेक्टर संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर ने 6 गैस कैप्सूल वाहनों से करीब 90 मीट्रिक टन एलपीजी गैस निकालकर उसे अन्य टैंकों में भरकर बेच दिया। इस गैस की अनुमानित कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
और भी हो सकती है गिरफ्तारी (CG Me LPG Gas Scam Ka Khulasa)
इस मामले में पुलिस ने निखिल वैष्णव को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में पूरे घोटाले (CG LPG Gas Scam) का खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले मे 07 नग एलपीजी कैप्सूल वाहन , 04 बुलेट 21 टन क्षमता का, लेन-देन संबंधी दस्तावेज चालान एवं फाइल, 80 नग कमर्शियल गैस सिलेडंर 21 किलो क्षमता का, 17 नग कमर्शियल गैस सिलेडंर 33 किलो क्षमता, 01 नग कमर्शियल गैस सिलेडंर 15 किलो क्षमता, 27 नग कमर्शियल गैस सिलेण्डर 21 किलो क्षमता, 01 नग मोबाइल, 04 नग कम्प्यूटर, 02 नग सीसीटीवी डीवीआर आदि जब्त कर आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मामले में कुछ लोगों की और गिरफ्तारी हो सकती है।
ये भी पढ़ें
- Bargi Dam Accident Update: बरगी डैम क्रूज हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, इस हाल में मिले मासूमों के शव, जानिए अब तक कितनों ने गंवाई जान?
- Cell Broadcast System India : इमरजेंसी अलर्ट तो आएगा, लेकिन इन फोन्स पर नहीं! कहीं आपका फोन भी तो इस नो-अलर्ट लिस्ट में शामिल नहीं?
- पुणे जिले में यौन उत्पीड़न के बाद चार वर्षीय बच्ची की हत्या, 65 वर्षीय मजदूर गिरफ्तार
- UP Chaprasi Scam News : नौकरी चपरासी की, ठाठ नवाबों जैसे! 3 पत्नियों संग मिलकर सरकारी खजाने से उड़ा दिए करोड़ों, ऐसे खुली पूरी पोल
- नाबालिग लड़की से बलात्कार और हत्या के आरोपी को मौत की सजा दी जाए:: अनिल देशमुख
- Players Dies in Plane Crash: टूर्नामेंट में शामिल होने जा रहे चार खिलाड़ियों की विमान हादसे में मौत, रद्द कर दी गई प्रतियोगिता, खेल जगत में शोक की लहर

Facebook


