DY CM Arun Sao News: स्कूटी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले डिप्टी सीएम, विकास कर्यों का लिया जायजा, महिलाओं और बच्चों से की मुलाकत

DY CM Arun Sao News: उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज लोरमी नगर में स्कूटी से भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया।

DY CM Arun Sao News: स्कूटी पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकले डिप्टी सीएम, विकास कर्यों का लिया जायजा, महिलाओं और बच्चों से की मुलाकत

DY CM Arun Sao News/Image Credit: CG DPR

Modified Date: May 2, 2026 / 10:48 pm IST
Published Date: May 2, 2026 10:48 pm IST

DY CM Arun Sao News: रायपुर: उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने आज लोरमी नगर में स्कूटी से भ्रमण कर विकास कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने रानीगांव में गार्डन, तालाब और मुक्तिधाम निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उपमुख्यमंत्री साव ने प्रवेश द्वार, नाली निर्माण और मनियारी नदी पर बन रहे पुल की प्रगति की जानकारी लेकर कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। (DY CM Arun Sao News) उन्होंने बस स्टैंड जिम में युवाओं से संवाद किया और स्लम स्वास्थ्य योजना के मेडिकल यूनिट का अवलोकन कर स्वास्थ्य सुविधाओं को परखा। साथ ही नालंदा परिसर (आधुनिक लाइब्रेरी) के निर्माण कार्य का शुभारंभ भी किया।

Image Credit: CG DPR

Image Credit: CG DPR

डिप्टी सीएम साव ने महिलाओं और बच्चों से की मुलाकत

उप मुख्यमंत्री साव ने भ्रमण के दौरान बच्चों और महिलाओं से आत्मीय मुलाकात कर उनका सुख-दुख जाना। उन्होंने ब्राह्मण पारा में जादूगर द्वारा दिखाए जा रहे जादू का आनंद भी लिया। श्री साव ने लोरमी में अपने विधायक कार्यालय में स्थानीय नागरिकों के साथ विकास कार्यों पर चर्चा की और जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। (DY CM Arun Sao News) उन्होंने राम्हेपुर स्थित शिव मंदिर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्यों का निरीक्षण करते हुए कहा कि समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण विकास से ही जनता का भरोसा मजबूत होता है।

Image Credit: CG DPR

Image Credit: CG DPR

Image Credit: CG DPR

Image Credit: CG DPR

इन्हे भी पढ़ें:-

CG LPG Gas Scam: छत्तीसगढ़ में 90 मीट्रिक टन गैस चोरी का खुलासा, आरोपियों ने ऐसे चुराई थी करोड़ों की सिलेंडर, जांच में खुला बड़ा राज 

Teena Choudhry Mumbai Viral Video: सड़क पर मंत्री के सामने बवाल काटने वाली टीना चौधरी ने दी सफाई.. ट्रैफिक जाम से गुस्सा होकर फोड़ी थी बोतल, अब बताई खुद ही पूरी कहानी

Dhanbad Mining Accident News: कोल वाशरी में हुआ दर्दनाक हादसा, अब तक 4 मजदूरों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.