जम्मू अपराधा शाखा ने धोखाधड़ी और सरकारी पद के दुरुपयोग के आरोप में 17 प्राथमिकी दर्ज कीं

जम्मू अपराधा शाखा ने धोखाधड़ी और सरकारी पद के दुरुपयोग के आरोप में 17 प्राथमिकी दर्ज कीं

जम्मू अपराधा शाखा ने धोखाधड़ी और सरकारी पद के दुरुपयोग के आरोप में 17 प्राथमिकी दर्ज कीं
Modified Date: January 24, 2026 / 08:20 pm IST
Published Date: January 24, 2026 8:20 pm IST

जम्मू, 24 जनवरी (भाषा) जम्मू अपराध शाखा की आर्थिक अपराध इकाई ने सरकारी अधिकारियों द्वारा धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जीवाड़े और आधिकारिक पदों के दुरुपयोग के कई मामलों में 17 प्राथमिकी दर्ज की हैं।

जम्मू और कश्मीर पुलिस की अपराध शाखा ने यहां एक बयान में कहा कि लिखित शिकायतों के आधार पर शुरुआती जांच की गई और आरोप सत्यापित होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई।

शिकायतकर्ताओं ने अनियमित रूप से स्थायी निवास प्रमाण पत्र (पीआरसी) जारी करने, जाली केवाईसी दस्तावेजों का उपयोग करके बैंक ऋण लेने, सरकारी नौकरी दिलाने का वादा करके धोखाधड़ी करने और फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने सहित कई प्रकार की धोखाधड़ी की गतिविधियों की शिकायत की थी।

अपराध शाखा ने बताया कि आरोपों में लोक सेवकों द्वारा आधिकारिक पद का दुरुपयोग, सार्वजनिक अभिलेखों में छेड़छाड़, राजस्व संबंधी मामले, अवैध वित्तीय लाभ, शिकायतकर्ताओं को धमकी देना और राजकोष और वित्तीय संस्थानों को गलत तरीके से नुकसान पहुंचाना भी शामिल है।

जम्मू स्थित अपराध शाखा की आर्थिक अपराध इकाई के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहम्मद फैसल कुरैशी ने नागरिकों को सतर्क रहने और आर्थिक अपराधों की सूचना विभाग को तुरंत देने की सलाह दी और जनता का विश्वास बहाल रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

भाषा धीरज माधव

माधव


लेखक के बारे में