School Girl Accident News: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा! सरकारी टोइंग ट्रक ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर, मौके पर छात्र की मौत, इस इलाके में हुआ कांड

Raipur Accident News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आई है। हां रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई।

School Girl Accident News: राजधानी में दर्दनाक सड़क हादसा! सरकारी टोइंग ट्रक ने स्कूल जा रहे भाई-बहन को मारी टक्कर, मौके पर छात्र की मौत, इस इलाके में हुआ कांड

raipur news/ image source: IBC24

Modified Date: February 6, 2026 / 01:55 pm IST
Published Date: February 6, 2026 1:08 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सरकारी टो-ट्रक से भीषण हादसा
  • स्कूटी अनियंत्रित होकर गिरी
  • एक छात्र की मौके पर मौत

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से बड़ी खबर आई है। जहां रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। इस खबर के आने के बाद से इलाके भर में हड़कंप मच गया है। चलिए विस्तार से बताते हैं पूरी खबर क्या है और पूरा मामला क्या है।

Raipur School Girl Accident: यह है पूरा मामला

Raipur school girl Accident News का पूरा मामला आज सुबह का बताया जा रहा है। जहां रायपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, हादसे में एक स्कूली छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब दो स्कूली छात्र स्कूटी से जा रहे थे और पीछे से आ रहे एक सरकारी टो-ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

Raipur Accident: सिविल लाइन थाना क्षेत्र का मामला

जानकारी के लिए बता दें कि, पूरा हादसा सिविल लाइन इलाके का बताया जा रहा है। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। यह भी पता चला कि, दोनों छात्र एक ही स्कूल में पढ़ते थे और स्कूल से घर की ओर स्कूटी से लौट रहे थे। जैसे ही वे सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत मुख्य मार्ग पर पहुंचे, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे सरकारी टो-ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों छात्र दूर जा गिरे।

School Girl Accident in Civil Line Raipur: शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने टो-ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

इन्हें भी पढ़ें :-


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।