Police-Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, CC मेंबर प्रभाकर के करीबी समेत तीन नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Police-Naxalite Encounter:छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है।

Police-Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, CC मेंबर प्रभाकर के करीबी समेत तीन नक्सली ढेर, एक जवान शहीद

Police-Naxalite Encounter/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: February 6, 2026 / 01:16 pm IST
Published Date: February 6, 2026 11:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • गढ़चिरौली में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़।
  • जवानों ने तीन नक्सलियों को किया ढेर।
  • मुठभेड़ में सुरक्षाबल का एक जवान शहीद।

Police-Naxalite Encounter: गढ़चिरौली: छत्तीसगढ़महाराष्ट्र सीमा पर स्थित गढ़चिरौली से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है (Police-Naxalite Encounter In Gadchiroli) इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षाबल के जवानों ने तीन नक्सलियों को मार गिराया है। मरने वालों में दो पुरुष और एक महिला नक्सली शामिल हैं। वहीं इस मुठभेड़ में एक जवान शहीद हुए है और एक जवान घायल हुआ है। घायल जवान को इलाज के लिए भेजा गया है। वहीं दूसरी तरफ सुरक्षाबलों ने इलाके में सर्चिंग शुरू कर दी है।

Police-Naxalite Encounter: सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई इस मुठभेड़ में CC मेंबर प्रभाकर के गनमैन के भी मारे जाने की (Police-Naxalite Encounter) खबर भी निकलकर सामने आ रही है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। वहीं सुरक्षाबलों का सर्चिंग अभियान जारी है। ऐसे में माना जा रहा है कि, मरने वाले नक्सलियों की संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है। मुठभेड़ में शहीद हुए जवान की पहचान दिपक चिन्ना मडावी के रूप में ही है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, गुरूवार 05 फरवरी को बस्तर संभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में दोनों तरफ से जमकर गोलीबारी हुई। मुठभेड़ बीहड़ और जंगली इलाके में हुई। जहां बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी अभियान पर डटे हुए थे। (Naxalite Encounter In Bijapur) इस मुठभेड़ में लंबे समय से इलाके में सक्रिय नक्सली कमांडर और शीर्ष नेता उधम सिंह के मारे जाने की संभावना जताई गई थी। हालांकि इस संबंध में अब तक किसी तरह की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। मुख्यालय से पुलिस के आला अफसरों की तरफ से लगातार नजर रखी जा रही है।

नक्सली रमन्ना का स्मारक ध्वस्त

बस्तर संभाग में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक और बड़ी प्रतीकात्मक सफलता मिली है। सुकमा जिले के गोगुंडा पहाड़ पर जवानों ने कार्रवाई करते हुए खूंखार नक्सली कमांडर और सेंट्रल कमेटी (CC) मेंबर रमन्ना के 20 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया है।

इस कार्रवाई पर चर्चा करते हुए 4वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट विदेखो किए ने बताया कि, “गोगुंडा का यह इलाका लंबे समय से नक्सलियों के नियंत्रण में था और सुरक्षा बलों के लिए एक कटा हुआ क्षेत्र था। लेकिन 74वीं बटालियन ने 20 नवंबर, 2025 को एक अग्रिम परिचालन बेस स्थापित किया है। (Naxal Leader Encounter Video) अब बिजली और पानी की आपूर्ति को सुगम बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। स्कूल भवन और हेलीपैड भी लगभग तैयार हैं। आज, बटालियन ने एक संयुक्त अभियान में माओवादी सीसी सदस्य रमन्ना के स्मारक को ध्वस्त कर दिया। इससे आने वाली पीढ़ी के लिए एक उज्ज्वल भविष्य का मार्ग प्रशस्त होगा।”

नक्सली नहीं, विचारधारा दुश्मन

इस सफलता को लेकर सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल नक्सलियों के खिलाफ नहीं, बल्कि उनकी विचारधारा और डर के प्रतीकों को खत्म करने की दिशा में भी एक मजबूत कदम है। बस्तर के जंगलों में अब नक्सलियों का खौफ लगातार कमजोर पड़ता नजर आ रहा है।

हथियार समेत नक्सली का सरेंडर

ओडिशा के मलकानगिरी इलाके में एक सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। सरेंडर करने वाला नक्सली सुकराम बताया गया है, जो नक्सली संगठन में ACM रैंक का सदस्य था। सुकराम ने मलकानगिरी जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) के सामने एक सक्रिय नक्सली ने आत्मसमर्पण (सरेंडर) कर दिया है। सरेंडर करने वाला नक्सली सुकराम बताया गया है, (Naxal Leader Encounter Video) जो नक्सली संगठन में ACM रैंक का सदस्य था। खास बात यह रही कि सुकराम सरेंडर के समय SLR राइफल के साथ पुलिस के सामने पहुंचा।

मिली जानकारी के अनुसार, सुकराम नक्सली संगठन में अहम जिम्मेदारी निभा रहा था। वह कई नक्सली हमलों, सुरक्षा बलों पर फायरिंग और संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल रहा है। खास तौर पर छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में हुई कुछ बड़ी घटनाओं में भी उसका नाम सामने आया है।

लगातार सरेंडर कर रहे हैं नक्सली

बता दें कि, लगातार ऐसी खबरे आ रही है जहां नक्सली सरेंडर कर रहे हैं। हाल ही में छत्तीसगढ़ के सुकमा से भी कुछ ऐसी ही खभर सामने आई। जिसमें नक्सलियों को एक और झटका लगा। सुकमा में चार नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। चारों नक्सलियों ने आईजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।

आईजी के समक्ष नक्सलियों ने किया सरेंडर

मिली जानकारी के अनुसार, बस्तर आईजी पी सुंदरराज सुकमा पहुंचे और सभी नक्सलियों ने उनके सामने सरेंडर किया। नक्सलियों ने ऑटोमैटिक हथियारों के साथ आईजी के सामने आत्मसमर्पण किया। सरेंडर करने वाले कारों नक्सली किस्टाराम एरिया कमेटी में सक्रिय सदस्य थे, जिनके सिर पर कुल 8 लाख के इनामी घोषित था। चारों माओवादियों ने छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म-समर्पण किया। सरेंडर करने वालों में में 2 महिला नक्सली शामिल थीं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया था नक्सलवाद के खात्मे का ऐलान

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऐलान किया है कि, मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद जड़ से खत्म हो जाएगा। गृहमंत्री शाह के ऐलान के बाद से ही प्रदेश सरकार और सुरक्षाबलों की टीम नक्सलियों का खात्मा करने में जुटी हुई है। सुरक्षाबलों ने अब तक नक्सलियों के कई बड़े लीडर्स को मौत के घाट उतार दिया है। सुरक्षाबलों द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों में डर का माहौल है। यही वजह है कि, कई नक्सली अब अपराध की दुनिया छोड़कर मुख्यधारा में वापस लौट रहे हैं।

इन्हे भी पढ़ें:-

Ghooskhor Pandat Contoversy: फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ पर बवाल! मेकर्स ने हटाए पोस्टर-टीज़र, विवाद पर डायरेक्टर नीरज पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कह दी ये बड़ी बात

Silver Rate Today: औंधे मुंह गिरे चांदी के दाम! 25 हजार रुपये की भारी गिरावट, खरीदारों के लिए मौका बना सोने पे सुहागा, जानें कितने में बिक रहा एक तोला

Aap Leader Lucky Oberoi Murder: दिग्गज आप नेता की दिन दहाड़े हत्या, हमलावरों ने गुरूद्वारे के बाहर गोलियों से भुना, इलाके में मचा हड़कंप 


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.