जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी के कारण सीआरपीएफ का वाहन पलटा, 15 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी के कारण सीआरपीएफ का वाहन पलटा, 15 जवान घायल

जम्मू-कश्मीर में पत्थरबाजी के कारण सीआरपीएफ का वाहन पलटा, 15 जवान घायल
Modified Date: November 29, 2022 / 07:58 pm IST
Published Date: May 27, 2018 12:53 pm IST

श्रीनगर। पत्थरबाजी के कारण जम्मू-कश्मीर में आज सीआरपीएफ की एक गाड़ी पलट गई। इससे उसमें सवार 15 जवान घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

बताया जा रहा है कि यह गाड़ी श्रीनगर की एक सड़क पर जा रही थी। इसी दौरान गाड़ी पर पत्थरबाज पत्थर बरसाने लगे। इसे ड्राइवर अपना नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। उसमें सवार 15 जवान घायल हो गए।

यह भी पढ़ें :

बता दें कि कश्मीर में पिछले दिनों पत्थरबाजी के कारण और भी कई गंभीर हादसे हुए हैं।

मई माह की शुरुआत में ही पत्थरबाजी के कारण तमिलनाडु से आए एक पर्यटक की मौत हो गई थी। उससे पहले पत्थरबाजों ने एक स्कूल बस पर पथराव किया था। इससे कईच्चे घायल हो गए थे।

वेब डेस्क, IBC24


लेखक के बारे में