Sarangarh Bilaigarh Crime News : पुराने क्लासमेट से Facebook पर दोस्ती पड़ी भरी, कार में हुई मुलाकात और फिर 6 साल का खौफ… महिला की आपबीती सुन रह जाएंगे दंग

फेसबुक के जरिए पुराने सहपाठी से दोबारा संपर्क एक महिला के लिए दर्दनाक साबित हुआ। आरोप है कि आरोपी ने दुष्कर्म का वीडियो बनाकर छह साल तक ब्लैकमेल किया और लाखों रुपये व जेवरात वसूल लिए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Sarangarh Bilaigarh Crime News :  पुराने क्लासमेट से Facebook पर दोस्ती पड़ी भरी, कार में हुई मुलाकात और फिर 6 साल का खौफ… महिला की आपबीती सुन रह जाएंगे दंग

Sarangarh Bilaigarh Crime News / Image Source ; SCREENGRAB

Modified Date: June 12, 2026 / 04:13 pm IST
Published Date: June 12, 2026 4:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फेसबुक पर पुराने सहपाठी से दोबारा हुई दोस्ती
  • वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 6 साल तक ब्लैकमेल का आरोप
  • महिला से 32-35 लाख रुपये और जेवरात वसूलने का दावा

सारंगढ़-बिलाईगढ़:  Sarangarh Bilaigarh Crime News :  एक फेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट, पुरानी दोस्ती का भरोसा और फिर विश्वासघात की ऐसी कहानी, जिसने एक महिला की जिंदगी को छह साल तक दर्द और डर के साये में कैद कर दिया। आरोप है कि पुराने सहपाठी ने पहले दुष्कर्म किया, फिर वीडियो बनाकर लगातार ब्लैकमेल करता रहा। इस दौरान महिला से लाखों रुपये और जेवरात भी ऐंठ लिए गए। आखिरकार महिला ने हिम्मत दिखाई, पति को पूरी आपबीती बताई और न्याय की लड़ाई शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

कैसे हुई दोबारा दोस्ती ?

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बंजारी निवासी अनिल इजारदार और पीड़िता कभी एक ही स्कूल में साथ पढ़ते थे। वर्षों बाद आरोपी ने फेसबुक के जरिए महिला से दोबारा संपर्क किया। पुरानी पहचान के चलते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोप है कि एक दिन मायके से लौट रही महिला को आरोपी ने कार में बैठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान घटना का वीडियो भी बना लिया।

Chhattisgarh Blackmailing Extortion वीडियो वायरल करने की धमकी देकर करता था दुष्कर्म

इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर वह महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। आरोप है कि वर्ष 2020 से 2026 तक आरोपी ने कई बार महिला का शारीरिक शोषण किया। इतना ही नहीं, सोने-चांदी के जेवरात और नगदी सहित करीब 32 से 35 लाख रुपये भी वसूल लिए। मानसिक पीड़ा और घुटन के बीच जी रही महिला ने आखिरकार अपने पति को पूरी सच्चाई बताई।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

इस पूरे मामले में पति ने उसका साथ देते हुए न्याय की लड़ाई में उसका हौसला बढ़ाया। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ रायगढ़ पुलिस अधीक्षक के पास पहुंची। पुलिस के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अनिल इजारदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.