Delhi Court Divorce Case: कोर्ट में चल रही थी तलाक की सुनवाई, इधर दामाद ने उठाया बड़ा कदम, पसीज गया हर किसी का दिल, मामला जान नहीं होगा यकीन

Delhi Court Divorce Case: कोर्ट में चल रही थी तलाक की सुनवाई, इधर दामाद ने उठाया बड़ा कदम, पसीज गया हर किसी का दिल, मामला जान नहीं होगा यकीन

Delhi Court Divorce Case: कोर्ट में चल रही थी तलाक की सुनवाई, इधर दामाद ने उठाया बड़ा कदम, पसीज गया हर किसी का दिल, मामला जान नहीं होगा यकीन

Delhi Court Divorce Case | Photo Credit: AI

Modified Date: June 12, 2026 / 01:37 pm IST
Published Date: June 12, 2026 1:36 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मतभेदों के कारण मामला कोर्ट तक पहुंचा
  • दामाद ने ली ससुर के इलाज की जिम्मेदारी
  • पत्नी ने कोर्ट में फाड़ दी तलाक की फाइल

नई दिल्ली: Delhi Court Divorce Case कहा जाता है कि जिंदगी में कब क्या हो जाए, कोई नहीं जानता। दरअसल, साल 2020 में हुई एक शादी टूटने की कगार पर थी, लेकिन पति-पत्नी के बीच बढ़ते मतभेदों के कारण मामला कोर्ट तक जा पहुंचा और तलाक की सुनवाई भी शुरू हो गई। लेकिन इसी बीच किस्मत ने एक ऐसा मोड़ लिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान घटनाक्रम कुछ इस तरह बदला कि दोनों की जिंदगी की दिशा ही बदल गई। मामला दिल्ली के एक फैमिली कोर्ट का है।

Family Court Viral Story अब सोशल मीडिया पर भावुक कहानी (Emotional Courtroom Moment) वायरल हो रही है। दरअसल, मामला दिल्ली के फैमिली कोर्ट में चल रहे एक दंपति का है। जहां एक दामाद ने बेटे का फर्ज निभाया है। बताया जा रहा है कि साल 2020 एक युवक सौरभ की शादी शिखा से हुई थी। दोनों की शादी बड़े अरमानों के साथ हुई थी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद पति पत्नी के बीच मतभेद हो गया। बात कोर्ट तक पहुंच गई। पिछले काफी समय से दोनों के बीच कानूनी लड़ाई चल रही थी। बेटी के घर टूटने का सदमा पिता को लग गया और उसकी सेहत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

बेटे का फर्ज निभाया दामाद

एक ओर बेटी की घर रही थी तो वहीं दूसरी सदमे में पिता अस्पताल में भर्ती थे। जब इस बात की भनक दामाद को लगी तो उसने अपनी पुरानी सारी कड़वाहट और दुश्मनी को किनारा कर दिया और बिना एक पल गंवाए ससुर को देखने अस्पताल पहुंच गया। ससुर को देख दामाद भावुक हो गए। जिसके बाद उन्होंने इलाज की पूरी जिम्मेदारी ली। उसने न सिर्फ पैसों का इंतजाम किया बल्कि डॉक्टरों से बात करके बेहतर से बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराई।

अस्पताल से शुरू हुआ रिश्तों का नया सफर

दामाद के इस काम को देखकर पूरा परिवार हैरान हो गया और सभी की आंखों से नफरत का चश्मा उतर गया। दामाद के इस काम से बेटी भी पूरी तरह से पिघल गई और परिवार को समझ आ गया कि भले ही आपसी मतभेद कितने भी हों, लेकिन इस इंसान के दिल में आज भी अपने परिवार के लिए बेहद इज्जत और प्यार है।

कोर्ट रूम में फाड़े कागज और पति को लगाया गले

जिसके बाद इस मामले पति पत्नी के बीच कोर्ट में अगली सुनवाई हुई। कोर्ट में जज ने सबके सामने फाइल रखी। महिला ने कागजों को उठाया और जज के सामने सभी फाइल को फाड़ (Divorce Papers Torn) दिया। उसने कोर्ट रूम में मौजूद सभी लोगों के सामने अपने पति को गले लगा लिया। कोर्ट परिसर में यह भावुक नजारा देखकर वहां मौजूद हर इंसान की आंखें भर आईं। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है हालांकि वीडियो कब और कहां का है इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।