Charu Pandey kaun hai: असफलताओं के बाद भी नहीं मानी हार, 23 साल की उम्र में पास 19 सरकारी परीक्षाएं, अब राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल, जानिए कौन है छत्तीसगढ़ की सुपर गर्ल

Charu Pandey kaun hai: असफलताओं के बाद भी नहीं मानी हार, 23 साल की उम्र में पास 19 सरकारी परीक्षाएं, अब राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल, जानिए कौन है छत्तीसगढ़ की सुपर गर्ल

Charu Pandey kaun hai: असफलताओं के बाद भी नहीं मानी हार, 23 साल की उम्र में पास 19 सरकारी परीक्षाएं, अब राष्ट्रपति देंगी गोल्ड मेडल, जानिए कौन है छत्तीसगढ़ की सुपर गर्ल

Charu Pandey kaun hai | Photo Credit: AI

Modified Date: June 12, 2026 / 03:36 pm IST
Published Date: June 12, 2026 3:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 23 साल की उम्र में पास की 19 सरकारी परीक्षाएं
  • गलतियों से सीखकर तैयारी बेहतर की
  • राष्ट्रपति मुर्मू स्वतंत्रता दिवस पर देंगी गोल्ड मेडल

रायपुर: Charu Pandey kaun hai अक्सर कहा जाता है कि ‘कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती’ और यह बात एक बार फिर सच साबित हुई है। छत्तीसगढ़ की एक होनहार बेटी चारू पांडे (Charu Pandey) ने अपने जुनून से सच साबित कर दिया है। उन्होंने बहुत कम उम्र में ही यह तय कर लिया था कि उन्हें अपना करियर सरकारी क्षेत्र में बनाना है। उन्होंने SSC, बैंकिंग, रेलवे और पुलिस समेत कुल 19 सरकारी भर्ती परीक्षाएं पास (19 Government Exams Cleared) कर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इसी असाधारण उपलब्धि के लिए स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित करेंगी। (Charu Pandey Gold Medal)

छोटे शहर से बड़े सपनों तक का सफर

Charu Pandey Success Story बताया जा रहा है कि चारू पांडे ने अपनी पढ़ाई की शुरुआत तिल्दा-नेवरा में पूरी की। जिसके बाद दुर्ग के हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से मैथमेटिक्स में बीएससी की डिग्री हासिल की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने कॉम्पिटिटिव एग्जाम्स की तैयारी शुरू कर दी थी। वर्तमान में चारू चेन्नई स्थित कैग (CAG) कार्यालय में असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर के पद पर कार्यरत है।अब उनकी चर्चा पूरे देश में होने लगी है।

करना पड़ा कई असफलताओं का सामना

चारु पांडे बताती है कि उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। शुरुआत में वे कई बार असफल रहे। कई परीक्षाओं में वे असफल रहे। इसके बाद भी वो हार नहीं मानी। असफलता के बाद उन्होंने अपनी हर ग​लतियों को बारीकी से समझा और अपनी तैयारी को और बेहतर बनाया। यही उनकी सबसे बड़ी ताकत बन गई।

23 साल की उम्र में पास कीं 19 सरकारी परीक्षाएं

23 साल की उम्र में चारू पांडे ने 19 सरकारी परीक्षाएं पास कीं। उनका कहना है, “मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं 19 परीक्षाएं पास कर पाऊंगी। मेरा मकसद सरकारी नौकरी पाना था। सबसे ज़रूरी बात टाइम मैनेजमेंट रही है। मैं अपने समय का सही इस्तेमाल करके पढ़ाई करती थी। मेरा ध्यान पूरा सिलेबस खत्म करने पर नहीं था; मैंने जो भी पढ़ा, उसमें अपना 100% दिया। मैं छात्रों से यही कहना चाहूंगी कि अगर हम किसी चीज़ की तैयारी कर रहे हैं और उसमें सफल नहीं हो पाते, तो हमें फिर से कोशिश करनी चाहिए। हर बार हमें कुछ नया सीखने को मिलेगा।”

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।